उमा दासगुप्ता.
बंगाली अभिनेत्री (Bengali Actress) उमा दासगुप्ता (Uma Dasgupta) का सोमवार (18 नवंबर) को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. अभिनेत्री कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं. उन्हें 1955 में सत्यजीत रे (Satyajit Ray) द्वारा निर्देशित प्रतिष्ठित फिल्म पाथेर पांचाली (Pather Panchali) में दुर्गा रॉय (Durga Roy) की भूमिका के लिए जाना जाता था.
सभी क्षेत्रों की हस्तियों ने उमा दासगुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है. तृणमूल कांग्रेस के नेता (TMC) सांसद और लेखक कुणाल घोष ने फेसबुक पर अभिनेत्री के लिए बंगाली में एक नोट साझा किया है. उन्होंने कहा, ‘पाथेर पांचाली की दुर्गा अब वास्तव में चली गई हैं.’
अभिनेता चिरंजीत चक्रवर्ती ने उमा दासगुप्ता के निधन की खबर की पुष्टि की. चिरंजीत ने कहा कि उन्हें उमा दासगुप्ता की बेटी से यह दिल दहला देने वाली खबर मिली.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उमा दासगुप्ता ने पाथेर पांचाली के बाद कभी मुख्यधारा की फिल्मों में कदम नहीं रखा. सत्यजीत रे द्वारा निर्देशित यह फिल्म बिभूतिभूषण बंद्योपाध्याय के 1929 के इसी नाम के बंगाली उपन्यास पर आधारित थी. उमा दासगुप्ता के अलावा, इस फिल्म सुबीर बनर्जी, कनु बनर्जी, करुणा बनर्जी, पिनाकी सेनगुप्ता और चुन्नीबाला देवी ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं.
अपू ट्रॉयोलॉजी की पहली फिल्म पाथेर पांचाली, अपू और उसकी बड़ी बहन दुर्गा के बचपन के संघर्षों को खूबसूरती से दर्शाती है. फिल्म में वे अपने गरीब गांव के जीवन की कठोर वास्तविकताओं से जूझते हैं. अपू की यात्रा ट्रॉयोलॉजी की बाद की दो फिल्मों में भी जारी रहती है: अपराजितो (The Unvanquished, 1956) और अपूर संसार (The World of Apu, 1959).
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…