दुनिया

India की GDP ग्रोथ रेट ने अपने नाम किया G-20 का ताज! दुनिया में हम ही हैं सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था

India’s GDP Growth Rate: भारत दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. ताजा आकलन के अनुसार, G-20 के सदस्य देशों में भारतीय अर्थव्यवस्था 2024 में 7% की वृद्धि दर के साथ सबसे तेज गति से बढ़ रही है.

G-20 के सभी सदस्‍य देशों की बात करें तो विकास दर (Growth Rate) के मामले में इस साल भारत के बाद 5% की वृद्धि दर के साथ इंडोनेशिया दूसरे और 4.8% के साथ चीन तीसरे स्थान पर है. यह जानकारी ब्राजील में चल रहे G-20 शिखर सम्मेलन में एक रैंकिंग जारी होने के बाद सामने आई है.


2024 के लिए रियल GDP ग्रोथ प्रोजेक्शन

  1. INDIA 7
  2. INDONESIA 5
  3. CHINA 4.8
  4. RUSSIA 3.6
  5. BRAZIL 3
  6. AFRICA (Region) 3
  7. TURKIYE 3
  8. USA/America 2.8
  9. KOREA 2.5
  10. MEXICO 1.5
  11. SAUDI ARABIA 1.5
  12. CANADA 1.3
  13. AUSTRALIA 1.2
  14. FRANCE 1.1
  15. EUROPEAN UNION 1.1
  16. UK 1.1
  17. SOUTH AFRICA 1.1
  18. ITALY 0.7
  19. JAPAN 0.3
  20. GERMANY 0
  21. ARGENTINA -3.5 (In annual % change)

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत

भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X.com पर एक पोस्‍ट किया. जिसमें कहा गया, “अनुमानित 7% की GDP विकास दर के साथ भारत G-20 देशों में अग्रणी है. यह उपलब्धि भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था को उजागर करती है, जो वैश्विक चुनौतियों के बीच अपनी मजबूती और तेज गति से देश के विकास को प्रदर्शित करती है.”

GDP की वृद्धि में रूस चौथे और ब्राजील 5वें नंबर पर

भारत, चीन और इंडोनेशिया के बाद सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में रूस और ब्राजील पांचवे का नाम आता है. जीडीपी वृद्धि के लिहाज से G-20 देशों की सूची में 3.6% की विकास दर के साथ रूस चौथे और 3% के साथ ब्राजील पांचवे स्थान पर है. वहीं, 3% की वृद्धि दर के साथ अफ्रीका रीजन छठवें स्थान पर है.

अमेरिका में GDP की वृद्धि दर 2.8%, सातवें नंबर पर

मौजूदा समय में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका 2.8% की वृद्धि दर से G-20 देशों में 7वें स्थान पर है. इसके अलावा अन्य पश्चिमी देश जैसे कनाडा की जीडीपी वृद्धि 1.3%, फ्रांस, यूरोपीयन यूनियन और यूके की जीडीपी विकास दर 1.1% रहने की उम्मीद है. इटली और जापान की विकास दर 2024 में क्रमश: 0.7% और 0.3% रहने की उम्मीद है.

विकसित देशों में जर्मनी का प्रदर्शन सबसे खराब 0% रहने की उम्मीद है. वहीं, भारत के मित्र देशों में गिने जाने वाले ऑस्ट्रेलिया की जीडीपी वृद्धि दर इस साल 1.2% रहने का अनुमान है.

G-20 समिट के लिए ब्राजील के दौरे पर पीएम मोदी

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 और 19 नवंबर को आयोजित होने वाले G-20 2024 के लिए ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंचे हैं, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. मध्य पूर्व और यूरोप में चल रहे जलवायु संकट और संघर्ष के बीच आयोजित इस शिखर सम्मेलन का फोकस भूख, गरीबी और असमानता के खिलाफ लड़ाई, सतत विकास और वैश्विक शासन सुधारों पर है.

ये हैं G-20 के सभी सदस्य देश, जिनमें भारत अव्‍वल

G-20 के सदस्य देशों में- अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया, मैक्सिको, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, रूस, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं, ये सभी G-20 के 2 दिवसीय शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं.

यह भी पढ़िए: भारत की 3.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हर पांच साल में दोगुनी होगी

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

3 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

45 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

48 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago