देश

लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड में महिला हॉकी थीम वाले मतदान केंद्र ने मतदाताओं को किया प्रेरित

झारखंड की राजधानी में, 33 वर्षीया मतदाता श्वेता स्वांसी को शनिवार को उस वक्त अतीत की यादें ताजा हो गईं जब वह रांची लोकसभा सीट के लिए हो रहे चुनाव में ‘झारखंड महिला हॉकी’ की थीम पर सजाए गये एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचीं. स्वांसी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘मुझे थीम पसंद आई और इससे मेरी पुरानी यादें ताजा हो गईं. थीम ने मेरे बचपन की उन यादों को ताजा कर दिया जब मैं हॉकी खेला करती थी. मुझे यकीन है कि देश को गौरवान्वित कर रही झारखंड की महिला हॉकी खिलाड़ियों की तरह मतदाता भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करके लोकतंत्र को मजबूत बनाएंगे.’’

कई ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी पैदा हुए

बरियातू में ‘सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ के छह बूथ वाले एक मतदान केंद्र को राज्य की हॉकी खिलाड़ियों के बैनर और पोस्टर से सजाया गया था, जिनमें ओलंपियन और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे,ओलंपियन निक्की प्रधान और संगीता कुमारी जैसी प्रतिष्ठित खिलाड़ी शामिल हैं. झारखंड में हॉकी और तीरंदाजी आदिवासी युवाओं की पहली पसंद रही है. यह राज्य भले ही खदानों और खनिजों के लिए जाना जाता हो, लेकिन इसने कई ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी पैदा किए हैं.

थीम ने मतदाताओं, खासकर युवतियों का ध्यान आकृष्ट किया

बूथ संख्या 379 के पीठासीन अधिकारी अनमोल अंकुर ने कहा, ‘‘मतदान केंद्र की थीम का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान केंद्रों की ओर से आकर्षित करना और मतदान के लिए प्रेरित करना है. इसके अलावा, यह महिला हॉकी को लोकप्रिय बनाने का भी एक प्रयास है. इस मतदान केंद्र पर 7,000 से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं. उन्होंने कहा, ‘‘इस थीम ने मतदाताओं, खासकर युवतियों का ध्यान आकृष्ट किया है.’’

रांची प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं को प्रेरित करने और महिला हॉकी को लोकप्रिय बनाने के लिए उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश पर अनूठी थीम तैयार की गई.

रांची लोकसभा सीट पर 2019 में 64.49 प्रतिशत

रांची लोकसभा सीट पर 2019 में 64.49 प्रतिशत, 2014 में 63.68 प्रतिशत, 2009 में 44.56 प्रतिशत और 2004 में 55.69 प्रतिशत मतदान हुआ. हालांकि, सुमन कुमारी (30) परेशान दिखीं, क्योंकि उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम नहीं मिला. रांची लोकसभा सीट पर कुल 21.88 लाख मतदाता हैं, जिनमें 10.80 लाख महिला मतदाता शामिल हैं. इस निर्वाचन क्षेत्र से 27 उम्मीदवार मैदान में हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago