चुनाव

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरियाणा में डाला वोट, सामान्य मतदाता की तरह कतार में खड़े होकर किया अपनी बारी का इंतजार

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी 7 सीट सहित कुल 58 सीटों पर आज मतदान हुआ. इस दौरान सुबह 7 बजे से ही आम और खास लोगों ने लोकतंत्र के इस सबसे बड़े उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया.

इसी क्रम में केंद्रीय रेल, संचार, सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को हरियाणा के हेरिटेज सिटी सरहूल में मतदान किया. इस दौरान उन्होंने सामान्य मतदाता की तरह कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया. मतदान करने के बाद उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरा वोट विकसित भारत के लिए है.

ओडिशा कैडर के 1994 बैच के आईएएस अधिकारी अश्विनी वैष्णव ने 2003-04 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यालय में कार्य किया था. उन्होंने एक उद्यमी बनने के लिए 2010 में सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया था और गुजरात में कारखाने स्थापित किए थे.

राजस्थान के मूल निवासी 52 वर्षीय वैष्णव 2019 में भाजपा में शामिल हुए और ओडिशा से राज्यसभा के लिए चुने गए. उन्हें 2021 में पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था. केंद्रीय मंत्री के पास वर्तमान सरकार में रेलवे, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago