देश

Lok Sabha Election 2024: इस सर्वे ने NDA नेताओं की बढ़ाई टेंशन, अगर आज चुनाव हुए तो इन राज्यों में साफ हो जाएगा सूपड़ा

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं. चुनावी रणनीति बनाने से लेकर उसे जमीन पर उतारने का खाका खींचा जा रहा है. इसी बीच चुनाव को लेकर कराए गए एक सर्वे ने कई दलों के अंदर हलचल पैदा कर दी है. इंडिया टुडे के लिए सी-वोटर की तरफ से किए गए सर्वे में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं.

इन राज्यों में NDA को INDIA से मिल रही कड़ी टक्कर

सी-वोटर की तरफ से किए गए सर्वे में एनडीए का तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, केरल और पश्चिम बंगाल में सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा है. इन राज्यों में अगर आज चुनाव हो जाएं तो एनडीए को करारी हार का सामना करना पड़ सकता है.

एनडीए पर भारी INDIA गठबंधन

सी-वोटर की तरफ से किए गए सर्वे के मुताबिक, एनडीए को बिहार में 14 सीटों पर जीत मिलती हुई दिखाई दे रही है. इसके अलावा INDIA गठबंधन को 26 सीटें. वहीं पंजाब की बात करें तो यहां पर एनडीए को सिर्फ एक सीट और गठबंधन को 12 सीटें मिल रही हैं. महाराष्ट्र में एनडीए की स्थिति थोड़ी ठीक होती हुई 20 सीटों तक पहुंची है, जबकि इंडिया गठबंधन को 28 सीटें मिल रही हैं.

यह भी पढ़ें-Chandrayaan-3: चंद्रयान 3 मिशन के वैज्ञानिकों से मिलने पहुंचे पीएम मोदी, 23 अगस्त को ‘अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाने का किया ऐलान

तमिलनाडु-केरल में NDA का सूपड़ा साफ

दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी को 24 सीटें और एनडीए को 18 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं. देश के दक्षिणी राज्यों में अगर लोकसभा चुनाव को लेकर बात करें तो यहां NDA की की स्थिति और भी बदतर नजर आ रही है. जिसमें एनडीए को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है. तमिलनाडु में सभी 39 सीटें INDIA गठबंधन के खाते में जाते हुई दिखाई दे रही हैं. इसके साथ ही केरल में भी गठबंधन प्रचंड जीत दर्ज कर सकता है. जहां 20 सीटों पर INDIA कब्जा कर सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पूर्वांचल में सामाजिक परिवर्तन की नई इबारत लिख रहा है अदाणी फाउंडेशन

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…

11 minutes ago

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता; ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

33 minutes ago

आधी रात में टूटा रिंग बांध, पूरी रात बैठ DM ने करवाया सही, देखें वीडियो

गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…

43 minutes ago

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

1 hour ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

1 hour ago