इंटरव्यू-एग्जाम से पहले क्यों धड़कता है दिल? जानें इसकी वजह
रॉल्स रॉयस फैंटम कार हादसे में बिजनेसमैन विकास मालू घायल
Delhi-Mumbai Expressway accident: दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस-वे पर लग्जरी कार रॉल्स रॉयस ने 200 की स्पीड से एक टैंकर को टक्कर मार दी थी. इस भयानक हादसे में टैंकर में बैठे दो लोगों की मौत हो गई थी. वहीं कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आई थीं. रॉल्स रॉयस फैंटम कार में मशहूर बिजनेसमैन विकास मालू (Vikas Malu) के सवार होने की जानकारी सामने आई है. बता दें कि विकास मालू कुबेर ग्रुप के ऑनर हैं और वह भी इस हादसे में घायल हुए हैं. उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है.जानकारी के मुताबिक उनके कूल्हे में चोट लगी है. सोमवार को उनका ऑपरेशन किया जाएगा. हादसे की समय लग्जरी कार की स्पीड करीब 200 किलोमीटर प्रति रफ्तार बतायी जा रही है.
बिजनेस मैन विकास मालू के वकील आरके ठाकुर ने एक निजी चैनल को बताया कि रॉल्स रॉयस फैंटम कार ( Rolls-Royce Phantom) को कोई और चला रहा था. वह केवल कार में बैठे हुए थे. मालू के वकील के मुताबिक, मालू ठीक से चल नहीं सकते तो कार कैसे चला सकते हैं. हादसे में मालू के कूल्हे में चोट लगी है. वकील ने बताया कि कार चलाने वाले ड्राइवर का बयान पुलिस ने ले लिया है.
यह भी पढ़ें- Nuh Accident: हरियाणा के नूंह में भीषण सड़क हादसा, रॉल्स रायस कार से टकराया डीजल टैंकर, दो लोगों की मौत, तीन घायल
दरअसल, दिल्ली-मुंबई हाईवे पर हरियाणा के नूंह जिले में नगीना थाना इलाके में तेज रफ्तार रॉल्स रायस कार डीजल टैंकर से टकरा गई थी, जिसमें टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. टैंकर के पलटने से चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं कार में आग लग गई. जिसमें कार सवार तीन लोग झुलस गए. रॉल्स रायस में बैठी एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल गई.
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया…
PIYUSH GOYAL AT PHDCCI 121ST ANNUAL SESSION: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने…
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…
कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…
Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…
Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…