Categories: नवीनतम

MP Elections: BJP का बड़ा दांव! चुनाव से 2 महीने पहले शिवराज कैबिनेट का विस्तार, जानें किन नए चेहरों को मंत्रिमंडल में मिली जगह

MP Cabinet expansion: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी काफी एक्शन में दिख रही है. इसी बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तमाम अटकलों को खारिज करते हुए नई कैबिनेट का विस्तार कर दिया है. चुनाव से कुछ महीने पहले ही यह बड़ा कदम उठाया गया है. कैबिनेट के विस्तार के बाद 3 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई. राजभवन में हुए कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल (Mangu bhai Patel) सभी नए मंत्रियों को शपथ दिलाई.

जिन 3 विधायकों ने शपथ ली है, उसमें बालाघाट से विधायक गौरीशंकर बिसेन, रीवा से विधायक राजेंद्र शुक्ला और खरगापुर से विधायक राहुल लोधी शामिल हैं, तीनों ने ही सीएम शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगूभाई पटेल की मौजदूगी में मध्यप्रदेश कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ ली.

शिवराज कैबिनेट का हिस्सा बनने के बाद क्या बोले नए मंत्री

गौरतलब है कि बीते कई दिनों से प्रदेश में कैबिनेट के विस्तार को लेकर चर्चा हो रही थी, लेकिन आज शनिवार को विधानसभा चुनावों से ठीक पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है. वहीं शिवराज कैबिनेट में शामिल होने के बाद नवनियुक्त मंत्री राहुल लोधी ने कहा कि पार्टी ने हम पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए बुंदेलखण्ड में यथासंभव प्रयास करेंगे. अच्छा प्रदर्शन करने के लिए डेढ़ महीना काफी है. मुख्यमंत्री ने सही समय पर सही फैसला लिया है. हमारी प्राथमिकता होगी कि बुंदेलखण्ड को मजबूत किया जाए और उसके विकास के लिए काम किया जाए.

वहीं दूसरे नवनियुक्त मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि हमारी प्राथमिकता प्रदेश का विकास और जनता का कल्याण होगी. इसी कड़ी में तीसरे नवनियुक्त मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि हम निगरानी करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि सभी विकास कार्य और जन कल्याण योजनाएं नीचे तक पहुंचें. हम पार्टी की सभी अपेक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

रूठे हुए नेताओं को मनाने की कोशिश

बता दें कि मध्य प्रदेश कैबिनेट में कई मंत्रियों के पद खाली थे, इसलिए कैबिनेट के विस्तार की चर्चा चल रही थी. माना जा रहा है कि बीजेपी ने इस कदम से रूठे हुए नेताओं को मना लिया है. कई दिनों से नए मंत्रियों के संभावित नामों की चर्चाएं हो रही थीं और कुछ नेताओं के नाम सुर्खियों में थे.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

17 minutes ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

18 minutes ago

प्रयागराज में बापू के अनोखे भक्त: 40 सालों से सहेज रहे यादें, गांधी जयंती पर अनिल गुप्ता ने लगाई दुर्लभ प्रदर्शनी

प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…

25 minutes ago

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…

36 minutes ago

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण बना विवाद की वजह, साहिब सिंह ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा और साहिब सिंह के बीच…

46 minutes ago