देश

वक्फ बिल चर्चा में अमित शाह और अखिलेश यादव के बीच तंज-तकरार, शाह ने दिया 25 साल का आशीर्वाद

Akhilesh Yadav Comments: लोकसभा में आज वक्फ बोर्ड बिल पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और गृह मंत्री अमित शाह के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. इस चर्चा के दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा, जिसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें जवाब दिया.

अखिलेश यादव का BJP पर तंज

वक्फ बोर्ड बिल पर चर्चा के दौरान, अखिलेश यादव ने भाजपा के भीतर अध्यक्ष चुनाव में हो रही देरी पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा, “जो पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है, वह अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं कर पा रही है. बीजेपी में इस समय यह मामला चल रहा है कि कौन ‘खराब हिंदू’ बड़ा है.”

अखिलेश ने भाजपा के नेताओं पर और भी तंज कसे, जिसमें उन्होंने यह भी कहा कि “जो एक्स-कांग्रेस वाले हैं, वे ज्यादा बोल रहे हैं.” इसके अलावा, उन्होंने कहा कि यह बिल एक बड़ी आबादी के लिए लाया गया है और रविशंकर प्रसाद की कई बातों से सहमति जताई.

अमित शाह ने दिया करारा जवाब

अखिलेश के तंज पर प्रतिक्रिया देते हुए, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि “अखिलेश जी ने हंसते-हंसते कहा है, इसलिए मैं भी हंसते-हंसते जवाब दूंगा.” शाह ने कहा कि, “सामने जितनी पार्टियां हैं उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष 5 में से ही चुनना है, जबकि हमारी पार्टी में करोड़ों सदस्य होते हैं, और यह प्रक्रिया समय लेती है.”

अमित शाह ने कहा, “आपके यहां कोई देर नहीं होती, तो मैं कह सकता हूं कि आप 25 साल तक अध्यक्ष बने रह सकते हैं, लेकिन हम चुनाव प्रक्रिया में समय लेते हैं क्योंकि हमारे पास इतने सारे सदस्य होते हैं.”

वक्फ बोर्ड बिल पर विपक्ष का विरोध

बिल पर चर्चा के दौरान, विपक्ष ने इस बिल के खिलाफ अपनी आपत्ति जताई. कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि सरकार ने इस विधेयक को बिना पर्याप्त चर्चा और संशोधन के पेश किया है, और विपक्ष को इस पर विचार करने का उचित समय नहीं दिया गया.


इसे भी पढ़ें- वक्फ संशोधन बिल पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा- हमारी समिति चर्चा करती है, कांग्रेस की समिति सिर्फ ठप्पा लगाती थी


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

6 minutes ago

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

13 minutes ago

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

57 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

1 hour ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

2 hours ago