देश

‘हम रूस से तेल खरीद रहे हैं तो क्या समस्या है…’ म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

S Jaishankar on Russian Oil Import: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में कहा कि हम अगर रूस से तेल खरीद रहे हैं तो क्या समस्या है? मेरे अनुसार यह किसी के लिए यह समस्या नहीं होना चाहिए. जयशंकर का जवाब सुनकर मंच पर मौजूद अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और जर्मनी के विदेश मंत्री एनालेना बेयरबाॅक भी हंसने लगे. बता दें कि पैनल में चर्चा के दौरान ये दोनों भी मौजूद थे.

विदेश मंत्री ने पश्चिमी देशों के प्रतिबंध के बावजूद से रूस से तेल खरीद पर कहा कि यह दूसरे देशों के लिए चिंता का विषय नहीं होना चाहिए. बता दें कि शनिवार को विदेश मंत्री जयशंकर जर्मनी के म्यूनिख में थे. यहां वे सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आए हुए थे.

बताया भारत रूस से तेल क्यों खरीदता है?

जयशंकर ने आगे कहा कि आज वैश्वीकरण के इस युग में हर कोई देश आपस में जुड़ा हुआ है. उन्होंने तर्क के साथ जवाब देेते हुए कहा कि भारत जितना तेल रूस से खरीदता है उतना यूरोप आधे दिन में आयात कर लेता है. उन्होंने कहा कि हमने हमारी नीतियों में बदलाव करके वैश्विक तेल की कीमतों में वृद्धि के भारत पर पड़ने वाले प्रभाव को रोका है. इसके साथ ही जयशंकर ने रूस-यूके्रन संघर्ष पर भी अपनी स्थिति प्रकट की.

दोनों देशों के बीच कुटनीति के जरिए बातचीत हो

रूस-यूक्रेन संघर्ष पर बात करते हुए भारत के विदेश मंत्री ने कहा कि हम पहले भी कह चुके हैं कि दोनों देशों को कुटनीति बातचीत के जरिए विवाद को सुलझाना चाहिए. हम कभी भी युद्ध के पक्षधर नहीं रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भारत के रूस और अमेरिका के साथ रिश्ते कभी भी एक जैसे नहीं रहे हैं. हम बिना भावनाओं के लेन-देन करने वाले नहीं हैं.

नई दिल्ली नाॅन-वेस्ट है

विदेश मंत्री ने यूरोप के साथ रिश्तों को लेकर कहा कि नई दिल्ली नाॅन-वेस्ट है लेकिन पश्चिमी देशों के साथ गहराई से जुड़ा है. आज का भारत गैर पश्चिमी जरूर है लेकिन उसके पश्चिमी देशों के साथ बहुत ही महत्वपूर्ण संबंध है. जो लगातार बेहतर हो रहा है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago