देश

UP News: दशहरा-दीपावली से पहले यूपी में फिर से चलेगा लाउडस्पीकर हटाओ अभियान, सीएम योगी ने दिए कड़े निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में दशहरा-दीपावली से पहले एक बार फिर से तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकर हटाने का अभियान चलाया जाएगा. इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘लाउडस्पीकर हटाओ अभियान’ को फिर से शुरू करने के निर्देश दिए हैं. गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के जिलाधिकारी और एसएसपी और एसपी के साथ सीएम ने बैठक में कहा कि फील्ड में तैनाती जनसेवा का सबसे अच्छा अवसर होता है. इसी के साथ ये भी कहा कि स्पीकर हटाओ अभियान में पुलिस कप्तान की जवाबदेही तय होगी.

बता दें कि शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा, विजयादशमी, दशहरा, दीपावली व छठ पूजा के मौके पर सुरक्षा प्रबंधों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath) ने कड़े निर्देश दिए हैं. उन्होंने दुर्गा पूजा पंडालों को प्लास्टिक मुक्त बनाने और त्योहारों को हर्षोल्लास व सौहार्द के साथ मनाए जाने के लिए सभी पुख्ता प्रबंध किए जाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैं. उन्होंने ये भी कहा कि धर्मस्थलों व शोभा यात्राओं में कहीं अश्लील गीत व कानफोड़ू डीजे नहीं बजना चाहिए. अगर ऐसा होता है तो एसएसपी व एसपी की जवाबदेही तय होगी.

ये भी पढ़ें- Ayodhya News: रामनगरी में शुरू हुई भव्य दीपोत्सव की तैयारी, इस बार टूटेगा रिकॉर्ड, प्रज्ज्वलित होंगे 21 लाख से अधिक दीप

सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का न हो उल्लंघन

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त लहजे में अधिकारियों से कहा कि ये सुनिश्चित किया जाए कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का उल्लंघन किसी भी तरह से न हो. पहले की तरह ही लाउडस्पीकर की ध्वनि को नियंत्रित कराया जाए. अगर ऐसा नहीं होता है तो इसको लेकर पूरी तरह से पुलिस कप्तान की जवाबदेही तय की जाएगी. इसी के अलावा मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि बीते वर्षों में नियोजित प्रयासों से धर्मस्थलों पर अनावश्यक लगे लाउडस्पीकरों को उतारा गया था, लेकिन कुछ क्षेत्रों में फिर से लाउटस्पीकर लगाए जाने की सूचना सामने आई है और उसे तेज आवाज में बजाया जा रहा है. एयर कंडीशनर कमरों में बैठे रहने वाले अधिकारियों के कानों में उनकी आवाज नहीं जाती. इसलिए बीट सिपाही और हलका इंचार्ज से लेकर एसपी तक सड़क पर उतरें और अभियान चलाकर तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकर उतरवाएं. त्योहार के दिनों में कुछ अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं. इसलिए पुलिस बल पूरी तरह से सतर्क रहे और चप्पे-चप्पे पर नजर रखे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

2 minutes ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

17 minutes ago

बद्रीनाथ पर मंडराया बर्फीले कहर का साया, 58.9 लाख घन मीटर बर्फ से तबाही की आशंका, वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी

बद्रीनाथ धाम के ऊपर मौजूद तीन हैंगिंग ग्लेशियरों को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी…

34 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

52 minutes ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

1 hour ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

1 hour ago