देश

‘ऑपरेशन अजय’ के तहत इजराइल से रांची लौटीं विनिता घोष, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत, बताया कैसे हैं हालात

Hamas-Israel War: इजराइल और फिलिस्तीन के बीच भयंकर युद्ध छिड़ा हुआ है. कई भारतीय अभी भी वहां फंसे हुए हैं. इसको लेकर भारत सरकार ने ऑपरेशन अजय चलाया हुआ है. इसके जरिए कई भारतीय को वापस इजराइल से अपने देश लाया जा रहा है. इसी सिलसिले में रांची से इसराइल पीएचडी करने गई विनिता घोष ऑपरेशन अजय के तहत फ्लाइट से दिल्ली होते हुए रांची सुरक्षित अपने घर घर पुहंच चुकी है. इस दौरान रांची के हवाईअड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया गया.

एयरपोर्ट पर परिवार और मोहल्ले के लोगों ने गाजे बाजे के साथ उनका स्वागत किया. हवाई अड्डे पर झामुमो की संसद महुआ मांझी भी मौजूद रहीं. रांची हवाई अड्डे पर परिवार और मोहल्ले के लोगों ने गाजे बाजे के साथ उनका स्वागत किया. हवाई अड्डे पर झामुमो की संसद महुआ मांझी भी मौजूद रही. महुआ मांझी ने लड़की की वापसी पर खुशी जताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार को ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि यहां के बच्चों को पढ़ने बाहर नहीं जाना पड़े.

यह भी पढ़ें- “हमास कमांडर अली कादी को मार गिराया, बाकियों का भी यही हाल करेंगे”, इजरायली सेना का दावा

‘फिर वापस जाकर अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहूंगी’

वहीं ऑपरेशन अजय और अपनी बेटी की वापसी की खुशी पर लड़की के पिता ने केंद्र सरकार की जमकर तारीफ की. वहीं इजराइल के दहशत भरे मंजर से निकल कर वापस आई लड़की ने बताया कि इसराइल में हालत बहुत अच्छे नहीं है. लेकिन इसराइल और भारत की सरकार वहां मौजूद भारतीयों के लिए पूरी तरह से काम कर रही है. उन्होंने कहा कि ऐसी हालत में वापस आकर वह खुश है और हालात सुधारने के बाद फिर वापस जाकर अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहेगी, क्योंकि इजराइल में उनकी पढ़ाई बहुत अच्छी चल रही है. लड़की ने भी केंद्र सरकार की रेस्क्यू पॉलिसी की खूब प्रशंसा की.

– भारत एक्सप्रेस

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

1 minute ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

13 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

22 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

35 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

53 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago