देश

LPG Cylinder: आज से एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दाम, जानें अब क्या हुआ रेट?

LPG Cylinder: साग-सब्जी से लेकर रोजमर्रा की हर चीजों में महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए एक सितंबर की शुरुआत होते ही एक बार फिर से महंगाई का नया झटका लगा है. दरअसल सरकारी तेल व गैस विपणन कंपनियों ने आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव कर दिया है. इस तरह से रविवार से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगे हो गए हैं. फिलहाल राहत की बात ये है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.

इस सम्बंध में सरकारी तेल कंपनियों ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके मुताबिक एक सितम्बर से देश के विभिन्न शहरों में एलपीजी सिलेंडरों के दाम में करीब 39 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. बता दें कि यह बढ़ोतरी सिर्फ 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के लिए की गई है.

ये भी पढ़ें-MP News: ट्रांसफर से खुद को बचाने के लिए शिक्षकों ने बता डाला ब्रेन ट्यूमर का मरीज, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

मालूम हो कि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों के दाम में लगातार चार महीने से कटौती हो रही थी, लेकिन इधर दो महीने से इसका रेट लगातार बढ़ रहा है. अगस्त से पहले 1 जुलाई को 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में लगभग 30 रुपये, जून में 19 रुपये और 1 मई को 19 रुपये की कटौती की गई थी.

तो वहीं इधर अगस्त महीने में भी 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी करीब 9 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. लगातार दूसरे महीने भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम बढ़ने के बाद महंगाई की ये मार सीधे आम जनता की जेब पर ही जाएगी. फिलहाल घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दाम में बढ़ोतरी न होने के कारण जनता को कुछ राहत है. घरेलू सिलेंडरों में मार्च के बाद से कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2024) के मौके पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की घोषणा की थी.

इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम 1,691.50 रुपये हो गए हैं. फिलहाल अब कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1,802.50 रुपये में मिलेंगे. तो वहीं मुंबई में 1,644 रुपये इसके लिए देना होगा. चेन्नई में भी इसकी कीमत बढ़कर 1,855 रुपये हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

6 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

7 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

7 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

8 hours ago