देश

कोयंबटूर में एलपीजी टैंकर पलटा, गैस रिसाव से मचा हड़कंप, स्कूलों की छुट्टी

केरल के कोच्चि से एलपीजी गैस लेकर गांधीपुरम की ओर लौट रहा एक एलपीजी टैंकर कोयंबटूर में हादसे का शिकार हो गया. शुक्रवार सुबह यह टैंकर पलट गया, जिससे गैस का रिसाव होने लगा. सुरक्षा के लिहाज से इलाके के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है.

भारत कंपनी के इस टैंकर का हादसा कोयंबटूर के उप्पिलीपलायम फ्लाईओवर के पास हुआ. गैस के रिसाव के कारण टैंकर में सवार लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी. दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और पानी का छिड़काव करके गैस के रिसाव पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं.

पुलिस ने ट्रैफिक किया डायवर्ट

पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फ्लाईओवर पर यातायात को रोक दिया है और ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट कर दिया है. यह काम कुछ समय और ले सकता है, क्योंकि गैस को पूरी तरह से बाहर निकलने या पानी में मिलने के बाद ही स्थिति को काबू किया जा सकेगा.

सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और गैस कंपनी के इंजीनियर घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि इस दुर्घटना में बड़ी क्षति टल गई है, लेकिन मौके पर क्रेन जैसे भारी वाहन भी बुलाए गए हैं.

500 मीटर के दायरे के सभी स्कूल बंद

इसके साथ ही दुर्घटना स्थल के 500 मीटर के दायरे में सभी स्कूलों को आज के लिए बंद कर दिया गया है. जिला कलेक्टर क्रांति कुमार पाडी ने इसकी घोषणा की है.

यह हादसा याद दिलाता है कि दिसंबर 2024 में जयपुर-अजमेर हाईवे पर भी एक बड़ा एलपीजी टैंकर हादसा हुआ था, जिसमें 15 से अधिक लोगों की जान गई थी और कई लोग गंभीर रूप से जल गए थे. उस हादसे में एक ट्रक ने एलपीजी टैंकर को टक्कर मार दी थी, जिससे एक बड़ा धमाका हुआ था और 34 वाहन चपेट में आ गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

‘नीला ड्रम बना खौफ’… सौरभ हत्याकांड में मुस्कान-साहिल को क्यों हुई फांसी? कोर्ट ने बताईं 5 बड़ी वजहें

Muskaan Sahil Death Penalty: मेरठ के बहुचर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला आया है.…

11 minutes ago

मां बनी ममता की सौदागर! कितने में किया 9 महीने के बेटे का सौदा? बंगाल में मिला जशपुर का लड़का

Jashpur child selling case: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र से एक दिल…

23 minutes ago

महाराजा अग्रसेन कॉलेज में मनोज तिवारी का युवाओं को संदेश, बोले- जीवन मूल्यों और कौशल के साथ तय करें सफलता की राह

दिल्ली विश्वविद्यालय के महाराजा अग्रसेन कॉलेज में छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सांसद मनोज…

32 minutes ago

विधानसभा से पहले पंचायत चुनाव, उत्तर प्रदेश सरकार के पास 3 महीने; क्या है कोर्ट का फैसला?

UP Panchayat Election: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा फैसला…

35 minutes ago