कोहरे के कारण घंटों लेट चल रहीं ट्रेनें
Fog In Delhi: साल की तीसरा दिन है और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली घने कोहरे में लिपटी हुई है. जनवरी की शुरुआत होते ही दिल्ली में कोहरे का कहर शुरू हो गया लेकिन आज यानी 3 जनवरी को सीजन का सबसे ज्यादा कोहरा देखने को मिला. जिसकी वजह से सामने चलती गाड़ी को देख पाना भी मुश्किल हो रहा है. इसका असर ट्रेन सेवा पर हुआ है. दिल्ली आने वाली करीब 24 से ज्यादा ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही है और फ्लाइट्स पर भी इसका असर पड़ सकता है.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वा एक्सप्रेस, प्रयागराज हमसफर, इन्दौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, शकूरबस्ती, बल्लभगढ़ ईएमयू, चैन्नई-नई दिल्ली एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस, कटरा-नई दिल्ली एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन घंटों की देरी से चल रही है. जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है.
मौसम विभाग के पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 8 जनवरी तक कोहरा छाया रहने की संभावना है, जबकि 6 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है. शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की मोटी चादर छाई रही और तापमान न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता और भी खराब हो गई, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक दिन के विराम के बाद डेटा अपडेट फिर से शुरू किया, जिसके बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 318 दर्ज किया गया, जो “बहुत खराब” श्रेणी में है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, पालम में पारा गिरकर 6.5°C पर पहुंचा
मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सफदरजंग मौसम केंद्र ने गुरुवार को अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो पिछले दिन के 15 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा ऊपर था, लेकिन अभी भी सामान्य से तीन डिग्री कम था. आईएमडी के अनुसार, “सर्द दिन” की स्थिति तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री या उससे कम हो. पालम, नजफगढ़, पूसा और नरेला मौसम केंद्रों ने “सर्द दिन” की स्थिति का अनुमान लगाया है.
हालांकि, राहत की संभावना है क्योंकि आईएमडी ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण आने वाले दिनों में तापमान में मामूली वृद्धि की भविष्यवाणी की है. दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने और शनिवार तक 18 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है.
-भारत एक्सप्रेस
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…