दिवाली.
Diwali 2024 Special Upay: दिवाली का त्योहार इस बार गुरुवार, 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा. हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, दिवाली कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है. दिवाली के दिन धन की देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विधान है. वैसे तो दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं. आइए जानते हैं कि दिवाली के दिन किन उपायों को करना शुभ माना गया है.
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने और धन-वैभव की प्राप्ति के लिए सुबह उठकर मां लक्ष्मी के मंदिर में जाएँ और वहां उन्हें पीले और लाल रंग के वस्त्र अर्पित करें. मान्यता है कि दिवाली के दिन ऐसा करने से विशेष लाभ प्राप्ति का योग बनता है.
दिवाली के दिन पूजन के दौरान 11 कौड़ियां, 21 कमलगट्टे, 25 ग्राम पीली सरसों मां लक्ष्मी को अर्पित करें और अगले दिन इन चीजों को लाल या पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें. कहा जाता है कि दिवाली के दिन इस उपाय को करने से धन-दौलत और सुख-समृद्धि में अपार वृद्धि होती है.
शास्त्रों के अनुसार, दिवाली के दिन जब अमावस्या तिथि शुरू हो जाए तो उसके बाद किसी जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को दान दें. दिवाली के दिन दान करना शुभ माना गया है. ऐसा करने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है.
दिवाली के दिन 9 या 11 गोमती चक्र की पूजा करें और साथ ही साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा करें. इस दिन गोमती चक्र की पूजा करने के बाद अपनी तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें. माना जाता है कि दिवाली पर इस उपाय को करने से घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है.
यह भी पढ़ें: दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा के लिए ये है चौघड़िया मुहूर्त, नोट कर लें पूजन सामग्री और विधि
अगर बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में जुटें है और फिर भी नौकरी नहीं लग रही है तो ऐसे में इस समस्या के मुक्ति पाने के लिए दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा दौरान मां लक्ष्मी को चने की दाल अर्पित करें. माना जाता है कि इस उपाय को करने से जल्द ही नौकरी के लिए शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.
अगर लाख कोशिश करने के बावजूद भी घर में पैसा नहीं टिक रहा है तो ऐसे में दिवाली के दिन 5 साबूत सुपारी, 5 कौड़ियां और काली हल्दी लेकर उन्हें गंगाजल से शुद्ध कर लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें. मान्यता है कि ऐसा करने से पैसा टिकता है.
यह भी पढ़ें: दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार पर लटकाएं ये शुभ चीजें, मां लक्ष्मी की कृपा से साल भर होगा लाभ
Sonia Gandhi Book Belonging Factual Errors: सोनिया गांधी की नई किताब 'Belonging' में अहमद पटेल…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर आगे सैन्य हमले नहीं करने के संकेत के…
अमृतसर के पंडोरी वड़ैच गांव में आम आदमी पार्टी से जुड़े नेता ने अपने ही…
श्रीलंका की संसद ने फरवरी 2026 में 154-2 के बहुमत से सांसदों और उनके आश्रितों…
ICSE ISC Exam 2027: CISCE ने ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल घोषित…
लगातार आठ बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने वाले इंदौर में दिवाली की रात…