देश

Lucknow: उत्तर प्रदेश में जल्द स्थापित होंगे 100 बायो गैस संयंत्र- केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

Lucknow: केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही 100 नये बायोगैस संयंत्र स्थापित किये जाएंगे. बदायूं में कंप्रेस्ड बायो गैस संयंत्र के लोकार्पण समारोह में पहले यहां लखनऊ में केंद्रीय मंत्री पुरी ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि पिछले सात साल में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने ‘‘बीमारू राज्‍य’’ की श्रेणी से आगे बढ़कर हर क्षेत्र में शानदार काम किया है.

केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा, ‘‘आज बदायूं में कंप्रेस्ड बायो गैस के नये संयंत्र का उद्घाटन होने जा रहा है और राज्य के आठ अन्य जिलों में ऐसे ही नये संयंत्र का शिलान्यास भी किया जाएगा.’’

बायो गैस पराली के निदान के लिए भी अत्यंत उपयोगी

पुरी ने कहा, ‘‘अब तक 37 संयंत्र की स्थापना के लिए भूमि चयन आदि की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बड़ा सहयोग मिल रहा है.’’
एक आधिकारिक बयान के अनुसार बदायूं में लोकार्पित होने जा रहे संयंत्र की विशेषताओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि करीब 135 करोड़ रुपयों के निवेश से 50 एकड़ में विकसित इस संयंत्र में हर दिन लगभग 14 टन कंप्रेस्ड बायो गैस का उत्पादन होगा. पुरी ने बताया कि यह बायो गैस पराली के निदान के लिए भी अत्यंत उपयोगी है.

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा के लिए भाजपा की तैयारी तेज, राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों, सह-प्रभारियों की नियुक्ति की, UP और बिहार में इनको मिली जिम्मेदारी

‘वेस्ट टू वेल्थ’  पीएम की सोच

इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की परिकल्पना के अनुसार बायो गैस बेहतरीन विकल्प है. यह एनसीआर (राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में स्मॉग की समस्या का समाधान तो है ही, किसानों की आमदनी बढ़ाने का माध्यम भी है. संवाददाता सम्मेलन में भारत सरकार के पेट्रोलियम सचिव पंकज जैन ने कंप्रेस्ड बायो गैस संयंत्र की स्थापना के लिए भारत सरकार द्वारा दिये जा रहे प्रोत्साहन की जानकारी दी. उप्र सरकार की जैव ईंधन नीति की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उप्र की इस नीति के तहत बायो ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए 20 करोड़ रुपये तक का अनुदान दिए जाने की व्यवस्था है.

Rohit Rai

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

1 hour ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

1 hour ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

2 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago