Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा के लिए भाजपा की तैयारी तेज, राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों, सह-प्रभारियों की नियुक्ति की, UP और बिहार में इनको मिली जिम्मेदारी

UP Politics:भाजपा ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है.

BJP

फोटो-सोशल मीडिया

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर करीब दो से ढाई महीने शेष रह गए हैं. ऐसे में राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी है. इसी बीच भाजपा ने चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने लोकसभा चुनाव-2024 को देखते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 23 चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है, जिसकी लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बैजयंत पांडा को उत्तर प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है तो इसी के साथ ही विनोद तावड़े को बिहार का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यों में प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह-चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की है और सभी को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी है. बता दें कि इस बार भाजपा ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों को जीतने का दावा किया है और इसी के साथ तैयारी में जुटी है. अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के बाद से ही भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है.

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: क्या बिहार में टूट रही है कांग्रेस? पटना के लिए रवाना हुए बिहार BJP इंचार्ज विनोद तावड़े

देखें राज्य चुनाव व सह प्रभारियों के नाम

अंडमान और निकोबार की जिम्मेदारी वाई. सत्या कुमार को दी गई है. इसी तरह अरुणाचल प्रदेश में अशोक सिंघल, बिहार में विनोद तावड़े और दीपक प्रकाश, चंडीगढ़ में विजयभाई रूपाणी, दमन एवं दीव में पुरनेश मोदी और दुष्यंत पटेल, गोवा में आशीष सूद, हरियाणा में बिप्लब कुमार देव और सुरेन्द्र नागर, हिमाचल प्रदेश में श्रीकांत शर्मा और संजय टंडन, जम्मू-कश्मीर में तरुण चुघ और आशीष सूद, झारखंड में लक्ष्मीकांत बाजपेयी, कर्नाटक में राधामोहन दास अग्रवाल और सुधाकर रेड्डी, केरल में प्रकाश जावड़ेकर, लद्दाख में अवरिन्द मेनन, लक्षद्वीप में तरुण चुघ, मध्य प्रदेश में महेन्द्र सिंह और सीतश उपाध्याय, ओडिशा मे विजयपाल सिंह तोमर और लता उसेंडी, पुदुचेरी में निर्मल कुमार सुराणा. पंजाब में विजयभाई रूपाणी और नरिंदर सिंह, सिक्किम में दिलीप जायसवाल, तमिलनाडु में अरविन्द मेनन और सुधाकर रेड्डी, उत्तर प्रदेश में बैजयंत पांडा, उत्तराखंड में दुष्यन्त कुमार गौतम, पश्चिम बंगाल में मंगल पांडे, अमित मालवीय और आशा लकड़ा को जिम्मेदारी दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital