Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Agra News: होम स्टे होटल में महिला के साथ गैंगरेप, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, 5 गिरफ्तार

एसीपी सदर अर्चना सिंह ने मीडिया को जानकारी दी है कि, ताजगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि, बसई चौकी क्षेत्र के होम स्टे में रेप और मारपीट की घटना महिला के साथ हुई है.

symbolic

प्रतीकात्मक तस्वीर

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के होम स्टे होटल में महिला के साथ गैंगरेप की घटना के बाद हड़कम्प मच गया है. तो वहीं पीड़िता का रोते-चिल्लाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आरोपियों से छोड़ देने के लिए गुहार लगाते हुए दिखाई दे रही है. इस घटना को होम स्टे के पांच युवकों ने अंजाम दिया है. पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है.

घटना को लेकर एसीपी सदर अर्चना सिंह ने मीडिया को जानकारी दी है कि ताजगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि बसई चौकी क्षेत्र के होम स्टे में रेप और मारपीट की घटना महिला के साथ हुई है. एसीपी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रेप, मारपीट और अन्य सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. एसीपी ने बताया कि मामले में पांच आरोपियों के गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों में चार पुरुष, एक महिला को गिरफ्तार किया गया है तो वहीं पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़े- देशभर में दिवाली की धूम, अयोध्या की तस्वीरें शेयर कर बोले PM मोदी- ‘अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय’, CM योगी ने वनटांगिया गांव को दिया ये गिफ्ट

जबरन शराब पिलाकर महिला के साथ किया गया रेप

वहीं इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला के साथ खींचतान और मारपीट दिखाई दे रही है. घटना के दौरान महिला अपने कपड़े में ही टॉयलेट कर देती है. महिला ने पुलिस को बताया है कि उसे जबरन शराब पिलाकर घटना को अंजाम दिया गया है. महिला की उम्र 25 साल बताई जा रही है. महिला ने बताया कि उसका एक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल किया था और उसके ऊपर कांच की बोतल तोड़ दी थी. बता दें कि होटल स्टे होम ताजगंज थाना क्षेत्र के ताजनगरी फेज-2 में है. महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि वह होटल में डेढ़ साल से काम कर रही थी. उसके दोस्त जितेंद्र ने अपने चार दोस्तों के साथ होटल में जबरन शराब पिलाने की कोशिश की और विरोध करने पर रेप की घटना को अंजाम दिया और उसके साथ मारपीट की.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital