देश

Diwali Accidents: कानपुर देहात में बम फटने से बच्चे की मौत, दीवाली की खुशियां मातम में बदलीं, आतिशबाजी के चलते यूपी में हुए कई हादसे

Diwali Accidents: दीवाली के मौके पर जहां एक ओर यूपी में लोगों ने दीये जलाकर खुशी मनाई और आतिशबाजी और पटाखे छुड़ाए तो वहीं कई जगहों पर आतिशबाजी की चिंगारी आग में तब्दील हो गई और खुशियां मातम में बदल गईं. प्रदेश में आतिशबाजी की वजह से आग की कई घटनाएं सामने आई है, जिसमें मथुरा में हुए हादसे में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गई हैं. हालांकि यहां पटाखा बाजार में लगी आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है. वहीं कानपुर देहात में बम फटने से एक बच्चे की मौत औऱ चार घायल हो गए.

बता दें कि दीवाली के दिन दोपहर में उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के राय कस्बा में लगे अस्थायी पटाखा बाजार में भीषण आग लगने से 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, राजा कस्बा के मांट रोड स्थित गोपाल बाग में जिला प्रशासन की ओर से 24 अस्थायी पटाखा दुकान लगाने की अनुमति दी गई थी और दीवाली होने के कारण रविवार की दोपहर में बड़ी संख्या में लोग पटाखे खरीदने पहुंच रह थे. इसी दौरान अचानक पटाखा बाजार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. करीब 15 दुकानों पर बिक्री के लिए सजे लाखों रुपये के पटाखे एक के बाद एक करके फटने लगे और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में भर्ती सभी की स्थिति गंभीर है. इनमें से चार लोगों को आगरा रेफर कर दिया गया है. मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकुंद बंसल ने कहा कि कई लोग झुलसे गए हैं. गंभीर रूप से जले हुए कुछ युवाओं का उपचार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में जमकर फूटे पटाखे, सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लोगों ने लगाया पलीता

आग लगने से झुलस ने वालों में जतिन, राहुल, लखन, अमित, ठाकुरदास, राजेश, रिंकू, खुशी, पप्पू, सुनील, मोहन, सचिन सहित कई अन्य लोग भी शामिल है जोकि इस घटना में 90 परसेंट से अधिक जलकर बुरी तरह से चिंताजनक स्थिति में हैं.

कानपुर देहात में बच्चे की मौत

कानपुर देहात से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां दीवाली के मौके पर बम विस्फोट होने पर एक बच्चे की मौत हो गई है और चार गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं. दीवाली के मौके पर सभी मिलकर पटाखे छुड़ा रहे थे. इसी दौरान हुए हादसे के कारण दीवाली की खुशियां मातम में बदल गईं. बम तेज धमाके के साथ फटा तो हड़कम्प मच गया. आनन-फानन में लोग घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. तो वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची. मामला कोतवाली रसूलाबाद कस्बा के कानपुर रोड से सामने आया है.

झांसी में लगी आग

झांसी में वाहन ऐसेसरीज के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया है. घनी आबादी के बीच शिवाजी नगर में गोदाम होने के कारण चौतरफा अफरा-तफरी मच गई तो वहीं गोदाम में लगी आग ने दो मकानों को चपेट में ले लिया है. फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हैं. ये घटना नवाबाद थाना क्षेत्र से सामने आई है. हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है तो वहीं इस हादसे को लेकर आशंका जताई जा रही है कि आग पटाखे से लगी है. दमकल की तीन टीम लगातार आज को बुझाने ने लगी है लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है.

पटाखा चलाने के लिए भिड़े युवक

हाथरस से खबर सामने आ रही है कि कोतवाली सिकंदराराऊ कस्बे के मोहल्ला चूड़ी बाजार का विशाल नामक युवक दीपावली मनाते हुए अपने घर के सामने पटाखे चला रहा था तभी घर के सामने रहने वाले बबलू ने उसे पटाखा चलाने के लिए मना किया, लेकिन विशाल दीपावली का हवाला देते हुए इस बात का विरोध करने लगा. इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि बबलू पक्ष के महिला पुरुषों सहित आधा दर्जन लोग आए और विशाल को घर के सामने से खींच ले गये और जमकर मारने पीटने लगे. विशाल की चीख पुकार सुनकर परिजन उसे बचाने आए, लेकिन परिजनों के सामने ही आरोपी उसे पीटते रहे, तभी किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो कैमरे में कैद कर वायरल कर दिया. वहीं इस मारपीट की सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जिसे देख आरोपी तितर बितर हो गए. पीड़ित की मां ने पूरी घटना की तहरीर सिकंदराराऊ पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है जिसके बाद पुलिस के द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

IT से लेकर AI तक… पीएम मोदी ने गिनाईं कर्नाटक की उपलब्धियां, केरल के लोगों के जज्बे को भी किया सलाम

Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…

6 minutes ago

UPTET 2026: कोर्ट के डंडे से बदला परीक्षा का गणित, स्कोरकार्ड में फिर होगी नंबरों की हेरफेर

UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…

42 minutes ago

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

1 hour ago

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

1 hour ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

2 hours ago