Categories: देश

Lucknow: “अगर भाजपा को यही मंज़ूर है तो यही सही…” और फिर अखिलेश यादव ने JPNIC का गेट फांदकर किया जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण, LDA ने लगाया था ताला

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है. जयप्रकाश नारायण जयंती के मौके पर मूर्ति पर माल्‍यार्पण करने के लिए जेपी नारायण इंटरनेशनल सेंटर पहुंचे सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को 8 फीट का गेट फांदकर अंदर जाना पड़ा है. खबर सामने आ रही है कि गोमतीनगर स्थित जेपीएनआईसी सेंटर पर माल्यार्पण के लिए अखिलश यादव जाना चाहते थे, लेकिन इसको लेकर एलडीए ने अनुमति नहीं दी थी और इसी के बाद अखिलेश यादव रथ से जेपीएनआईसी पहुंचे और भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ता के साथ श्रद्धांजलि को लेकर संघर्ष शुरू कर दिया है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, जेपी नारायण इंटरनेशनल सेंटर के गेट पर सपा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. बुधवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती होने के कारण समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उन्‍हें श्रद्धांजलि देना चाहते थे, लेकिन उन्‍हें अंदर जाने की अनुमति एलडीए की ओर से नहीं दी गई और एलडीए ने गेट पर ताला डाल दिया. इसके विरोध में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं सेंटर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी गई है.

ये भी पढ़ें- “पीएम अभिभावक की तरह बात कर रहे थे, जिन्हें अपने बच्चों के बारे में सब पता होता है”, प्रधानमंत्री से मिलने के बाद बोले एथलीट

तो दूसरी ओर सपा ने एलडीए पर आरोप लगाया है कि, जेपी नारायण की जयंती के मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को माला पहनाने की अनुमति नहीं दी गई. जबकि सपा ने इसको लेकर अनुमति मांगी थी. इसके लिए सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने एलडीए को पत्र लिखा था, लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए JPNIC गेट बंद कर दिया गया और ऊपर से ताला डाल दिया गया. तो वहीं समर्थकों की मदद से गेट फांदकर अखिलेश यादव ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर दिया है. फिलहाल, गतिरोध जारी है और सपा कार्यकर्ता योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. बता दगें कि जेपी नारायण इंटरनेशनल सेंटर गोमतीनगर के विपिनखंड में स्थित है.

अगर भाजपा को यही मंजूर है तो यही सही

वहीं अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है, “महान समाजवादी विचारक, सामाजिक न्याय के प्रबल प्रवक्ता लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर अब क्या सपा को माल्यार्पण करने से रोकने के लिए ये टिन की चद्दरें लगाकर JPNIC का रास्ता रोका जा रहा है.” इसी के साथ आगे कहा है कि “सच ये है कि भाजपा लोकनायक जयप्रकाश जी के भ्रष्टाचार, बेकारी-बेरोज़गारी और महंगाई के ख़िलाफ़ छेड़े गये आंदोलन की स्मृति को दोहराने से डर रही है क्योंकि भाजपा के राज में तो भ्रष्टाचार, बेकारी-बेरोज़गारी और महंगाई तब से कई गुना ज़्यादा है.” इसी के साथ आगे कहा है कि “अब क्या माल्यार्पण के लिए भी जयप्रकाश नारायण जी की तरह ‘सम्पूर्ण क्रान्ति’ का आह्वान करना पड़ेगा. अगर भाजपा को यही मंज़ूर है तो यही सही.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago