Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“पीएम अभिभावक की तरह बात कर रहे थे, जिन्हें अपने बच्चों के बारे में सब पता होता है”, प्रधानमंत्री से मिलने के बाद बोले एथलीट

चीन के ह्वांगझू में आयोजित हुए एशियन गेम्स 2023 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से मंगलवार (10 अक्टूबर) को पीएम मोदी ने मुलाकात की थी. इस दौरान पीएम मोदी ने उनकी जमकर तारीफ की थी.

प्रधानमंत्री से मिलने के बाद बोले एथलीट

प्रधानमंत्री से मिलने के बाद बोले एथलीट

चीन के ह्वांगझू में आयोजित हुए एशियन गेम्स 2023 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से मंगलवार (10 अक्टूबर) को पीएम मोदी ने मुलाकात की थी. इस दौरान पीएम मोदी ने उनकी जमकर तारीफ की थी. उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि “आज जब आप सफल होकर आए हैं तो मुझे लग रहा है कि हमारी दिशा सही है. विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा मेडल भारत ने इस बार जीता है.” पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मेडल विजेता एथलीटों ने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें काफी अच्छा लगा, उनके संबोधन से काफी किुछ सीखने को मिला.

“स्पोर्ट्स के अलावा युवाओं और भारत के भविष्य को लेकर बात की”

एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने कहा कि “आज पीएम मोदी का भाषण सुनकर अच्छा लगा. स्पोर्ट्स के अलावा युवाओं और भारत के भविष्य को लेकर बात की. जिससे उम्मीद करते हैं कि अगले साल होने वाले पैरालंपिक्स में हम और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे.”

“पता नहीं कब आधे घंटे का समय गुजर गया”

वहीं तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीतने वाले अभिषेक वर्मा ने कहा कि ” प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान समय का पता ही नहीं चला. उन्होंने मेडल लाने वालों से लेकर नॉन मेडल वालों तक, फिजियो से लेकर कोचेस तक, सपोर्ट से लेकर आगे फ्यूचर तक एक-एक शब्द को ऐसे बोल रहे थे कि पता नहीं कब आधे घंटे का समय गुजर गया. वो एक अभिभावक की तरह बात कर रहे थे. जिन्हें अपने बच्चों के बारे में सब पता होता है.

यह भी पढ़ें- Asian Games 2023: इतिहास रच वापस लौटे भारतीय एथलीट, PM मोदी ने किया स्वागत, बोले- आपने मेडलों की झड़ी लगा दी

पीएम बेहतर तरीके से देश का नेतृत्व कर रहे हैं- मनु भाकर

शूटिंग में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वालीं मनु भाकर ने कहा कि “प्रधानमंत्री को सुनकर बहुत अच्छा लगा. वो बेहतर तरीके से देश का नेतृत्व कर रहे हैं. उन्होंने हमें मोटिवेट किया. जिससे आने वाले खेलों में हमें काफी मदद मिलेगी.”

“मुझे गर्व है कि हमारी ‘नारी शक्ति’ ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया”

बता दें कि पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा था कि “मुझे गर्व है कि हमारी ‘नारी शक्ति’ ने एशियाई खेलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. यह भारत की बेटियों के सामर्थ्य के बारे में बताता है.” एशियन गेम्स में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के दल को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा, “इस बार मेडल तालिका में कम उम्र के बहुत से एथलीट्स ने अपनी जगह बनाई है. जब कम उम्र के खिलाड़ी ऊंचाई को पाते हैं तो वे हमारे खेल राष्ट्र की पहचान बनते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital