देश

Bareilly Crime: छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका, हाथ-पैर कटे, हालत नाजुक, दारोगा सहित तीन सस्पेंड

Bareilly Crime: तमाम कार्रवाईयों के बाद भी उत्तर प्रदेश में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला बरेली (Bareilly) के सीबीगंज से सामने आया है. मंगलवार की शाम को एक छात्रा रेलवे ट्रैक पर लहूलुहान हालत पर मिलने के बाद हड़कम्प मच गया. छात्रा के परिजनों ने दो युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है और बताया है कि छात्रा ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसे ट्रेन के आगे शोहदों ने फेंक दिया, जिससे उसके दोनों पैर और एक हाथ कट गया. छात्रा की हालत गम्भीर है और उसका इलाज जारी है. तो वहीं इस मामले में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने छात्रा के उपचार को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं. इसी के साथ उपचार की व्यवस्था और ₹5 लाख राहत राशि तत्काल दिए जाने के निर्देश दिया. दूसरी ओर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है. वहीं इस मामले में प्रभारी निरीक्षक, दारोगा और बीट अफसर को सस्‍पेंड कर दिया गया है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार की शाम को सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली इंटर की छात्रा कोचिंग गई थी. छात्रा के परिवार ने मीडिया को जानकारी दी कि, पिछले दो महीने से उसे दो युवक परेशान कर रहे हैं. मंगलवार को भी वे रास्ते में मिले थे और छात्रा से छेड़छाड़ करने लगे. इस पर छात्रा ने इसका व‍िरोध किया तो उन लोगों ने उसे ट्रेन के आगे फेंक दिया. परिजनों ने बताया कि इस घटना में छात्रा के दोनों पैर घुटनों के नीचे से कट गए हैं और एक हाथ भी कट गया है. इस पूरे मामले को लेकर छात्रा के परिजनों ने ये भी बताया कि दोनों युवकों की हरकत को लेकर दोनों के परिवार से इसकी शिकायत भी की थी. वहीं छात्रा के इलाज को लेकर पुलिस ने बताया कि इज्जतनगर के एक निजी अस्पताल में छात्रा का इलाज चल रहा है. रात में उसका ऑपरेशन हुआ है. एसपी सिटी ने मीडिया को जानकारी दी कि पीड़ित छात्रा के परिवार ने एक युवक का नाम बताया है. अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है. छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका गया या फिर कोई हादसा हुआ है. पुलिस इसको लेकर जांच कर रही है. इसी के साथ आरोपियों की तलाश भी कर रही है.

ये भी पढ़ें- NIA Raid: एनआईए की PFI पर बड़ी कार्रवाई, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में चल रही छापेमारी

योगी ने दिए निर्देश

वहीं बरेली में छात्रा के साथ हुई इस बड़ी घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ सख्त नजर आ रहे हैं. इस पूरी घटना में पुलिस की जवाबदेही तय की है और कार्यवाही के निर्देश दिए हैं तो वहीं प्रभारी निरीक्षक सीबीगंज, हलका दारोगा और इलाके के बीट सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है. दूसरी ओर छात्रा के उपचार की व्यवस्था और ₹5 लाख राहत राशि तत्काल दिए जाने के निर्देश भी सीएम ने दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

2 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

2 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

3 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

3 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

4 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

4 hours ago