देश

Lucknow: नशे में धुत युवक चढ़ा समिट बिल्डिंग की छत पर, आत्महत्या का किया प्रयास, नीचे उतारने में पुलिस के छूटे पसीने

Lucknow: नशे की हालत में युवक-युवतियों द्वारा ड्रामे किए जाने के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाली लखनऊ की समिट बिल्डिंग से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां शनिवार देर रात एक युवक ने टेरिस पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश की और नशे की हालत में जमकर ड्रामा किया. इतने में ही किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से युवक को नीचे उतारा. पुलिस के मुताबिक युवक घटना के वक्त इतना नशे में था कि ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था. इस पर पुलिस को उसे नीचे उतारने के लिए घसीटना पड़ा और फिर उसे विभूति खंड थाने लाया गया.

पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में युवक ने बताया कि शनिवार की रात अपने दोस्तों के साथ क्लब में आया था और यहां उसने जमकर शराब पी और नशा होने पर हंगामा करने लगा और क्लब के स्टाफ से उलझ गया. विवाद बढ़ता देख वह बालकनी के रास्ते क्लब से निकल कर इमारत की छत पर चढ़ गया और कूदने के लिए किनारे आ गया. इस दौरान युवक नशे में चिल्ला रहा था. तो वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुश्किल से युवक को टेरिस से नीचे उतारा. फिलहाल युवक पर शांति भंग को लेकर कार्रवाई की गई है.

ये भी पढ़ें- Mann Ki Baat: “पूरे हौसले के साथ आतंक को कुचल रहे हैं”, ‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी

जानकीपुरम का है युवक

पुलिस पूछताछ में हंगामा करने वाले युवक ने होश में आने के बाद बताया कि वह जानकीपुरम एक्सटेंशन तिवारीपुर का रहने वाला शशांक है. पुलिस के मुताबिक वह द्वितीय तल पर दि ड्राउनिंग स्ट्रीट बार में गया था और वहां शराब पीने के बाद साथ आए तीनों दोस्तों से उसका झगड़ा हो गया था. इसी के बाद वह छत पर चढ़ गया और दोस्तों ने उतारने का प्रयास किया तो वह नहीं उतरा और नीचे कूदने की धमकी देने लगा. इसके बाद वह वहीं लेट गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे आवाज देकर जगाया. इसके बाद वह लड़खड़ाने लगा औऱ छत के किनारे पर आ गया. इसके बाद एक रस्सी फेंकी गई पर उसने उसका भी सहारा नहीं लिया. करीब घंटे भर की मान मनौव्वल के बाद पुलिस कर्मियों ने उसे छत से उतार लिया. इंस्पेक्टर विभूतिखंड अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में शशांक ने बताया कि वह नशे में था. मूल रूप से शाहजहांपुर रौजा बल्लिया का रहने वाला है शशांक यहां तिवारीपुर जानकीपुरम में रहता है. उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

19 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

48 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

60 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago