जो रूट (फाइल फोटो)
IPL 2023 Joe Root: आईपीएल की तैयारी अगले साल के लिए एक बार फिर से शुरू हो गई है. खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज किया है, जिसके बाद जल्द ही इन प्लेयर्स का ऑक्शन किया जाएगा. इस बीच एक प्लेयर ऐसा भी है जिसने अगले साल होने वाले आईपीएल में खेलने तक से मना कर दिया है, मतलब वह टूर्नामेंट से बाहर है. खास बात यह है कि इस प्लेयर को इसके फ्रैंचाइजी ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह एक ही मैच खेल सका. इस मैच में भी उसने केवल दस ही रन बनाए थे. यह प्लेयर कोई और नहीं बल्कि इंग्लैंड के खिलाड़ी जो रूट हैं.
जो रूट 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे, उन्होंने खास बात यह है कि इस पूरे टूर्नामेंट में रूट ने केवल एक ही मैच खेला था, जिसमें महज दस रन बनाए थे. हालांकि मौका न मिलने के चलते उनके एक मैच के रन पर सवाल नहीं उठाने चाहिए, लेकिन फिर भी टीम को 10 रन के लिए रूट पर 1 करोड़ रुपये का मोटा इनवेस्ट करना पड़ा. इस बार रूट ने टूर्नामेंट में न खेलने का ऐलान किया है.
यह भी पढ़ें-IPL 2024: शार्दुल ठाकुर को KKR ने किया रिलीज, पृथ्वी शॉ पर दिल्ली कैपिटल्स ने लिया बड़ा फैसला
रूट के न खेलने को लेकर राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर कुमार संगकारा ने कहा है कि टीम में खिलाड़ियों के रिटेंशन को लेकर चर्चा हो रही थी लेकिन इसी बीच रूट ने हमें बताया कि वो IPL 2024 में हिस्सा नहीं ले रहे. रूट हमारे साथ बहुत कम समय रहे लेकिन जब तक रहे उनके चलते फ्रेंचाईजी और खिलाड़ियों के बीच पॉजिटिविटी देखने को मिली. रॉयल्स ग्रुप उनके अनुभव को काफी मिस करेगा.
यह भी पढ़ें- तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की संघर्ष की कहानी, बताया कैसे बल्लेबाज से बन गए गेंदबाज
कुमारा संगकारा ने कहा कि जो रूट के फैसले की इज्जत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि आगे वो जो कुछ भी करें उसमें उन्हें सफलता मिले. गौरतलब है कि रिटेंशन या रिलीज की आखिरी डेट से ठीक पहले जो रूट ने यह डिसीजन लिया है, जिसके चलते राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर्स को झटका लगा है.
रूट के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने ड्वेन प्रिटोरियस को भी रिलीज कर दिया है. इसका अंदाजा उनके हाल के इंस्टाग्राम पोस्ट से लगाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने इसमें सीएसके को धन्यवाद करते हुए एक पोस्ट डाला है.
-भारत एक्सप्रेस
पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…
क्या 1 जनवरी 2027 से पुरानी चेकबुक बंद हो जाएगी? RBI ने वायरल मैसेज पर…
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…