फोटो-सोशल मीडिया
Bareilly Police: उत्तर प्रदेश के बरेली से खाकी के भ्रष्टाचार में लिप्त होने की खबर सामने आ रही है. यहां एक दारोगा ने दूसरे दारोगा के नाम पर एक युवक से 10 हजार रुपये की घूस मांगी, जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस ऑडियो के सामने आने के बाद ही यूपी पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और खाकी के सम्मान को बचाने के लिए आनन-फानन में एसएसपी बरेली ने दोनों दारोगा को सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच बैठा दी है. आरोपी दारोगा में एक का नाम एसआई सूरजभान और दूसरे का नाम रणधीर सिंह है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक दोनों मुकदमे के आरोपी पक्ष के एक युवक का नाम हटाने के लिए सौदेबाजी कर रहे थे.
पूरा प्रकरण बरेली के शेरगढ़ थाने से सामने आया है. दोनों दरोगा इसी थाने में तैनात हैं. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, एक मामले की विवेचना दारोगा रणधीर सिंह को सौंपी गई थी तो वहीं दूसरी ओर उनके साथी दारोगा सूरजभान सिंह आरोपी पक्ष के साथ मिलकर मामले को रफा दफा कराने की जुगत भिड़ा रहे थे. इसको लेकर उन्होंने आरोपी पक्ष के युवक को इस बात पर यकीन दिलवाया कि वह कुछ ले-दे के विवेचक दारोगा रणधीर सिंह से कह कर मुकदमे से उसका नाम हटवा देंगे. दारोगा का पूरा काम सेट हो चुका था, लेकिन गलती बस इतनी हो गई कि उसने लेन-देन की ये पूरी बात आरोपी पक्ष के युवक से फोन पर की और उसने सारी बात रिकॉर्ड करने के बाद ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
ये भी पढ़ें- रिवाज को बरकरार रखेगी जनता या फिर अशोक गहलोत तोड़ेंगे राजस्थान की परंपरा, जानिए क्या है 20 सालों का इतिहास
सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो के मुताबिक, सूरजभान सिंह आरोपी पक्ष के युवक से बातचीत करते हुए 10 हजार की रकम मांग रहे हैं तो वहीं आरोपी पक्ष का युवक घूस के लिए तय हुई राशि में मोल भाव करता सुनाई दे रहा है. तो वहीं दारोगा सूरजभान उससे कह रहे हैं कि जो रकम तय हुई है, वह पहले से ही कम है. साहब ने तो इसके लिए भी मना कर दिया था. इसके बाद युवक 10 हजार रुपये लेकर आने की बात कहता है.
फिलहाल बरेली पुलिस दोनों दारोगा के खिलाफ जांच बैठा दी है. एसएसपी बरेली घुले सुशील चंद्रभान ने वायरल ऑडियो को संज्ञान में लेते हुए मामले की प्राथमिक जांच तुरंत शुरू करा दी है और दोनों दारोगा को कदाचार के आरोप में निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. एसएसपी ने कहा है कि, विभागीय जांच में दोष साबित होने पर दोनों दारोगा को बर्खास्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
मोदी सरकार का युवाओं के लिए बड़ा तोहफा आया है! कैबिनेट ने क्रेडिट गारंटी फंड…
PM Modi Bihar Visit: पीएम नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली जिले के…
मोदी सरकार का बड़ा फैसला आया है. उनकी कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 5…
Yuge Yugeen Bharat Museum Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली…
Fertilizer Subsidy 2026: केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाश (P&K)…
Train Viral Video: भारतीय रेलवे के थर्ड AC कोच में एक परिवार ने मिडिल बर्थ…