देश

Lucknow: नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में घरवालों को बनाया बंधक, कट्टे की नोक पर लूटे कैश और जेवरात

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. निवाज गंज इलाके में बदमाशों ने बर्तन व्यवसाई अश्वनी रस्तोगी और उनके परिजनों को हथियारों के दम पर बंधक बनाया और दिनदहाड़े घर में घुसकर  लूटपाट की.

इस लूटपाट में नकाबपोश बदमाशों ने घर के सभी कीमती सामानों को उड़ा ले गए. बदमाशों ने घरवालों को धमकाते हुए कहा कि, वो पुलिस को बताने पर घरवालों को जान से मार देंगे. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि अपराधी जल्द हीं पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

इस घटना को लेकर क्या कहना है पुलिस का

डीसीपी वेस्ट एस चिन्नप्पा ने कहा ‘थाना ठाकुरगंज के अंतर्गत एपियर कालोनी में तीन बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की, उसके बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. एस चिन्नप्पा ने बताया कि लगभग 3 लाख रुपये के आसपास लूट की गई है. वारदात में जितने भी अपराधी शामिल हैं उन्हें पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं.

क्या कहा पीड़ित परिवार वालों ने

बर्तन व्यवसाई अश्वनी रस्तोगी की 75 वर्षीय मां राजकुमारी ने कहा, घटना उस वक्त की है जब उनका बेटा अश्वनी बाहर मंदिर पूजा करने जा रहा था और वह दरवाजा बंद करने आई थीं. तभी तीन बदमाश घर में घुस गए और वो जोर जबरदस्ती करने लगे, जिसकी वजह से वो हल्ला मचाने की कोशिश करने लगीं लेकिन बदमाशों ने मुंह पर टेप लगा दिया और हाथ-पैर बांध कर ड्रॉइंग रूम से घसीटते हुए दूसरे कमरे में ले गए और उनके साथ मारपीट की. इसके बाद बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. राजकुमारी के अनुसार, जब उनका बेटा अश्वनी पूजा करके घर लौटा तो बदमाशों ने उसे भी बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की.

यह भी पढ़ें-JNU Row: फिर विवादों में जेएनयू, दीवारों पर लिखा- ‘ब्राह्मणों भारत छोड़ो’, बनिया समाज के खिलाफ भी लिखे नारे, ABVP का लेफ्ट पर आरोप

बर्तन व्यवसाई ने  कहा कि, लूटपाट की घटना के एक घंटे के बाद उन्होंने अपने बहनोई को घटना की सारी सूचना दी. जिसके बाद बहनोई ने ठाकुरगंज पुलिस को मामले की सारी जानकारी दी.

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

12 minutes ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

15 minutes ago

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

40 minutes ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

53 minutes ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

1 hour ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

2 hours ago