देश

Lucknow News: लखनऊ वासियों को पानी की किल्लत से जल्द मिलेगी निजात, 24 घंटे सातों द‍िन म‍िलेगी सुविधा

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर है. यहां के लोगों को सातो दिन 24 घंटे पानी देने के लिए 13 करोड़ रुपए का पायलट प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो गया है, जो कि शासन को भेजा गया है. शासन स्तर से बजट पास होते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा और जल्द ही लोगों को पानी की किल्लत से निजात मिल सकेगी.

बता दें कि इस सम्बंध में लखनऊ के गोमतीनगर के वास्तु खंड में 13 करोड़ रुपये खर्च कर पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा. अगर ये प्रयोग सफल रहा तो इसे पूरी राजधानी में लागू किया जाएगा. प्रोजेक्ट शासन को भेज दिया गया है, वहां से बजट मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा. अभी जलकल विभाग सुबह और शाम पानी की सप्लाई करता है. इसे अब 24 घंटे सातों दिन करने की योजना है.

इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए शहर के 110 वार्डों में से चिनहट द्वितीय को चुना गया है. इसमें गोमतीनगर का अधिकतर इलाका आता है, जिसमें वास्तु खंड भी है. यहां के करीब एक हजार मकानों में वाटर मीटर लगाए जाएंगे. ऐसे में जितना पानी खर्च होगा, उतना बिल आएगा.

जल निगम में पेयजल के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रयोग सफल रहा तो पूरे शहर के लिए फेजवार प्रोजेक्ट बनाकर शासन को भेजा जाएगा.

पढ़ें ये भी- पिता आजम के बाद अब बेटे अब्दुल्ला से भी छिना वोट देने का अधिकार, वोटर लिस्ट से कटा नाम, पहले ही जा चुकी है विधायकी

जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर महेश कुमार गौतम ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए एक हजार घरों तक नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी. साथ ही वाटर मीटर लगाए जाएंगे. बताया कि पानी स्टोरेज के लिए पहले से टंकियां और भूमिगत जलाशय हैं. ऐसे में इन्हें बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

रोजाना 2.4 एमएलडी पानी खर्च होने का है अनुमान

प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा कि वास्तु खंड के एक हजार मकानों में 24 घंटे में करीब 2.4 मिलियन लीटर डेली (एमएलडी) पानी का खर्च होने का अनुमान है. ऐसे में प्लान बनाया गया है कि पानी की टंकियों या भूमिगत जलाशय में पानी का स्टोरेज हमेशा बने रहे. इसके लिए पानी की लाइन के बीच-बीच में डिजिटल सिस्टम वाले आटोमैटिक मीटर लगाए जाएंगे. ये एक पोर्टल से जुड़े रहेंगे, जिससे पता चलता रहेगा कि कितना पानी जमा है और कितना खर्च हो गया.

जल्द ही शुरू होने वाला है पायलट प्रोजेक्ट

जलकल के महाप्रबंधक रामकैलाश ने बताया कि गोमतीनगर के वास्तु खंड में 24 घंटे सातों दिन पानी आपूर्ति की योजना बना ली गई है. यह पायलट प्रोजेक्ट शुरू होने वाला है, इसमें पानी के खर्च के आधार पर वाटर टैक्स लिया जाएगा. योजना सफल रही तो इसे पूरे शहर में लागू किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Archana Sharma

Recent Posts

तुलसी सिर्फ आस्था नहीं, जीवन का आचरण हैं; जानिए क्या कहती है विष्णुकांत शास्त्री की नई पुस्तक

‘तुलसी के हिय हेरि’ विष्णुकांत शास्त्री की एक विचारपूर्ण पुस्तक है, जिसमें गोस्वामी तुलसीदास के…

1 minute ago

10 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट के बादल…! CTI ने राहुल गांधी को रैली टालने के लिए क्यों लिखा पत्र?

दिल्ली के व्यापारियों की संस्था CTI ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर 1 नवंबर को…

8 minutes ago

पीएम मोदी 25 अक्टूबर को यूपी और ओडिशा के दौरे पर, वाराणसी में गारमेंट प्लांट और भुवनेश्वर में RBI डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे. वाराणसी…

27 minutes ago

लखीमपुर खीरी हिंसा मामला: अब नए जज लोकेश राय करेंगे सुनवाई, आशीष मिश्रा केस में सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद बड़ा बदलाव

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की सुनवाई अब नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश लोकेश राय करेंगे।…

37 minutes ago

कम उम्र में क्यों सफेद होने लगते हैं बाल? जानें इसके कारण, बचाव और कब डॉक्टर से लें सलाह ( lifestyle)

Premature Grey Hair Causes: कम उम्र में बाल सफेद होने के पीछे आनुवंशिकता, विटामिन B12…

40 minutes ago

‘सत्य निकेतन जैसे हादसे से बाल-बाल बची दिल्ली…!’ पांडव नगर में झुकीं दो इमारतें, MCD का तुरंत एक्शन

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में बेसमेंट की खुदाई के दौरान दो बहुमंजिला इमारतों में…

41 minutes ago