देश

Lucknow: सड़क हादसे में बुरी तरह घायल पांच साल के बच्चे को PGI के चिकित्सकों ने बचाया, अन्य दो मरीजों की भी बचाई जान

Lucknow: लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) के एपेक्स ट्रामा सेंटर के चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायलों को नया जीवनदान दिया है. ट्रामा सेंटर के चिकित्सकों ने 5 साल के बच्चे की जान बचायी और उसे नया जीवनदान दिया.

बताया जा रहा है कि बच्चे की आंत में गंभीर चोट आयी थी और संक्रमण हुआ था. इसके साथ ही दो और मरीजों को जीवनदान दिया गया है. ट्रामा सेंटर के चिकित्सकों ने 24 घंटे में मरीजों की रिकवरी कर लिवर और गुर्द खराब कर चुके मरीजों का इलाज किया जो कि अब पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं. एसजीपीजीई के ट्रामा सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ अमित ने बताया की बाँदा जिले में घायल 27 साल के व्यक्ति के गुर्दे में तेज चोट आयी थी, जिससे उसकी यूरिन करने की क्षमता ख़त्म हो गयी थी. इसके बाद गंभीर रूप से घायल की समय पर सर्जरी की गयी और 13 चक्र की डायलीसिस के बाद वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गया.

ये भी पढ़ें- Dantewada Naxal Attack: दंतेवाड़ा में शहीद हुए जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, सीएम भूपेश बघेल ने पार्थिव देह को दिया कंधा, बोले- बेकार नहीं जाएगा बलिदान

वहीं 30 साल के एक व्यक्ति का प्रयागराज में एक्सीडेंट हुआ और उसे रेफर करके एपेक्स ट्रामा सेंटर भेजा गया था. उसको पीलिया भी था जिसका समय रहते सर्जरी किया गया और वह अब स्वस्थ है. वहीं गोरखपुर के रहने वाला 5 साल का बच्चा सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था. उसकी आंत में चोट और संक्रमण हुआ था. उसकी भी सर्जरी के बाद छुट्टी दे दी गयी है. एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो. आर के धीमान ने बताया की अपेक्स ट्रामा सेंटर के चिकित्सकों ने समय रहते जटिल सर्जरी की और जान बचाकर सभी को नया जीवन दिया है.

बता दें कि इससे पहले भी यहां के डाक्टर्स ने कमाल दिखाया है और तमाम कठिन से कठिन केस साल्व किए हैं. हाल ही में चिकित्सकों ने एक बच्ची का पूरी तरह से कंधे से अलग हो चुके हाथ को जोड़ दिया था. हाथ को जोड़ने में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टर व बेहोशी के डाक्टर शमिल थे. यह जटिल ऑपरेशन चार घंटे चला था. प्लास्टिक सर्जन डॉ. अंकुर भटनागर की टीम ने माइक्रोवस्कुलर (Micro Vascular Surgery) तकनीक से यह ऑपरेशन किया था. डॉ. अंकुर ने बताया था कि, हाथ कटने के कारण काफी मात्रा में खून बह गया था. इसलिये बच्ची को 3 यूनिट रक्त भी चढ़ाया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago