खेल

RR vs CSK, IPL 2023: राजस्थान की विस्फोटक बैटिंग, चेन्नई के सामने 203 रनों का लक्ष्य

RR vs CSK, IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान के बल्लेबाज चेन्नई के गेंदबाजों पर शुरुआत से ही हावी रहे. बटलर और युवा भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. शानदार शुरुआत के बाद राजस्थान ने 20 ओवर खत्म होने तक स्कोर बोर्ड पर 202 रनों का बड़ा टोटल सेट किया.

इस सीजन में ये इन दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच है. इससे पहले चेपॉक में एक अंतिम ओवर थ्रिलर जिसमें संदीप शर्मा ने आखिरी गेंद पर पांच रन का बचाव करते हुए सीएसके के कप्तान एमएस धोनी की टीम की हार की कहानी लिखी थी. जिसका बदला अब सीएसके जयपुर में लेने के लिए मैदान में है.

20 ओवर के बाद RR का स्कोर: 202-5

15 ओवर के बाद RR का स्कोर: 139-3

15 ओवर के बाद टीम ने 3 विकेट के नुकसान के 132 रन बना लिए हैं. तुषार देशपांडे ने 1 ही ओवर में यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन को पवेलियन भेजा.

10 ओवर के बाद RR का स्कोर: 100-1

युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक जमा दिया है. वो टीम के लिए तेजी से रन बटोर रहे हैं.

5 ओवर के बाद RR का स्कोर: 54-0

राजस्थान रॉयल्स ने पारी का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया है. पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल और बटलर ने चेन्नई के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया है.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11…

CSK: महेंद्र सिंह धोनी (C), ऋतुराज गायकवाड, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, अंबाती रायडु, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे और महेश तीक्षणा.
इम्पैक्ट प्लेयर्स : आकाश सिंह, ड्वेन प्रीटोरियस, सुभ्रांशु सेनापति, शैख रशीद, राजवर्धन हंगरगेकर.

RR: संजू सैमसन (C & WK), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पड्‌डीकल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ध्रुव जुरेल, एडम जम्पा, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा और जेसन होल्डर.
इम्पैक्ट प्लेयर्स : अब्दुल बसित, आकाश वाशिष्ठ, डोनोवन फरेरा, एम अश्विन, केएम आसिफ.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

जज्बे को सलाम! 34 हफ्ते की प्रेग्नेंसी महिला दौड़ी 7 मैराथन, जानें डायड्रे कीन की कहानी

Pregnant Woman Runs 7 Marathons Viral News: न्यूयॉर्क की 38 वर्षीय डायड्रे कीन ने प्रेग्नेंसी…

4 minutes ago

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मिले पीएम मोदी, जाफरपट्टी मंच पर निशांत कुमार को दिया आशीर्वाद

बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी की पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार के साथ गर्मजोशी…

6 minutes ago

‘नेताओं की चमड़ी मोटी होती है’: अमिताभ सिन्हा की किताब में दिखी पीएम मोदी की कार्यशैली और मानवीय छवि

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ सिन्हा की किताब 'कुछ कही, कुछ अनकही' का नई दिल्ली में विमोचन…

14 minutes ago

हुनरमंद युवाओं का रोजगार कोई नहीं छीन सकता, लखनऊ में पीएम मोदी ने समझाया कौशल का महत्व

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि…

26 minutes ago

ITI डॉलीगंज के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा, बताया कैसे साकार होगा कौशल विकास

आईटीआई डॉलीगंज, श्री विजयपुरम में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें अंडमान…

34 minutes ago

‘आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत…’, इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के हीरो निखिल चौधरी; जानें भारत कनेक्शन?

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑलराउंडर निखिल चौधरी के दमदार प्रदर्शन…

55 minutes ago