फोटो-सोशल मीडिया
PAC Inspector Murder Case: दीवाली की रात यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रयागराज में तैनात PAC के इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है. इस मामले में लखनऊ पुलिस हर बिंदु पर जांच-पड़ताल कर रही है. वहीं दूसरी ओर मृतक इंस्पेक्टर की पत्नी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.
मृतक इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की पत्नी भावना सिंह ने पुलिस को बताया कि, उनके पति बाहर की लड़की को घर में लाते थे. इसी के साथ ही भावना ने दावा किया कि लड़कियां प्रोस्टिट्यूशन में शामिल थीं. भावना ने मीडिया के सामने दावा किया कि इसी साल जनवरी में उनके पति किसी लड़की को घर लेकर आए थे, जो कि एक प्रोस्टिट्यूट थी. उनकी बेटी ने ही दोनों को साथ में देखा था.
भावना ने ये भी बताया कि, इस मामले का खुलासा होने के बाद सतीश के घरवालों ने ये बात किसी को भी नहीं बताने को लेकर मना कर दिया था. इसी के साथ भावना ने दावा किया कि, इस तरह की घटना कई बार हुई. भावना ने ये भी कहा कि उनको कुछ समय से लग रहा था, कि उनके पति गलत रास्ते पर जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Lucknow: दीवाली की रात पीएसी के इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कम्प, सदमे में पत्नी और बेटी
भावना ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके पति का किसी से कोई विवाद नहीं था, लेकिन जब से वह उस लड़की के सम्पर्क में आए थे, तभी से घर में झगड़ा होने लगा था. भावना ने बताया कि वो लड़की दूसरे मकान में रहती है, उसके बारे में उनको कुछ भी नहीं बताया गया था. बता दें कि दीवाली की रात करीब दो बजे सतीश कुमार सिंह की उस वक्त हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने रिश्तेदार के घर से पत्नी और बेटी के साथ लौटे थे. घर का गेट खोलते वक्त उनको गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वह प्रयागराज पीएसी में क्वार्टर मास्टर के पद पर तैनात थे.
-भारत एक्सप्रेस
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…