फोटो-सोशल मीडिया
UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां के ऊपर नगर कोतवाली इलाके के भुजपुरा निवासी असलम नाम का युवक दो दिन में करोड़पति बन गया है. दिवाली के मौके पर अचानक उसके बैंक खाते में 4.78 करोड़ रुपए आए हैं. उसके आईडीएफसी और यूको बैंक के दो अकाउंट हैं और दोनों में ये धनराशि आई है. जहां एक ओर असलम ने इसको लेकर पुलिस और बैंक मैनेजर को शिकायत की है. वहीं अब पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है.
असलम ने इस सम्बंध में मीडिया को बताया कि, दिवाली के मौके पर 11 और 12 नवंबर को उसके बैंक अकाउंट में पैसे आना शुरू हुए और लगातार रूपए आते ही चले गए. इसकी वजह से वह हक्का-बक्का रह गया. असलम ने बताया कि छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के दिन 4 करोड़ 78 लाख रुपये अकाउंट में आ गए. इसके बाद से वह काफी परेशान है. इसको लेकर उसने अपने बैंक मैनेजर के साथ ही पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है. इसके बाद बैंक मैनेजर और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दूसरी ओर असलम के अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें- UP News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार स्कूल बस पलटी, 21 घायल, मची चीख-पुकार
असलम ने बताया है कि उसके आईडीएफसी बैंक अकाउंट में रुपए आते हैं और यूको बैंक में ट्रांसफर हो जाते हैं. यही प्रक्रिया यूको बैंक से आईडीएफसी बैंक अकाउंट में हो रही है. इसी के साथ उसने बताया कि बैंक डिटेल निकालने पर अलग-अलग अज्ञात अकाउंट से छोटी से बड़ी रकम तक फंडिंग हो रही है.
इस मामले पर क्षेत्राधिकारी प्रथम अभय कुमार पांडे ने मीडिया को जानकारी दी कि, ऊपरकोट नगर कोतवाली इलाके के भुजपुरा चौकी क्षेत्र निवासी असलम ने शिकायत की है कि उसके दो अकाउंट आईडीएफसी और यूको बैंक अकाउंट में 4 करोड़ के आस-पास अचानक रुपये आ गए हैं. अभय कुमार ने जांच को लेकर बताया कि, असलम की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और अब साइबर टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…