Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Lucknow: PAC इंस्पेक्टर हत्याकांड मामले में सनसनीखेज खुलासा, पत्नी का दावा, “पति घर पर लाते थे कॉल गर्ल”

पत्नी ने बताया कि इसी साल जनवरी में उनके पति किसी लड़की को घर लेकर आए थे, जो कि एक प्रोस्टिट्यूट थी.

फोटो-सोशल मीडिया

PAC Inspector Murder Case: दीवाली की रात यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रयागराज में तैनात PAC के इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है. इस मामले में लखनऊ पुलिस हर बिंदु पर जांच-पड़ताल कर रही है. वहीं दूसरी ओर मृतक इंस्पेक्टर की पत्नी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.

मृतक इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की पत्नी भावना सिंह ने पुलिस को बताया कि, उनके पति बाहर की लड़की को घर में लाते थे. इसी के साथ ही भावना ने दावा किया कि लड़कियां प्रोस्टिट्यूशन में शामिल थीं. भावना ने मीडिया के सामने दावा किया कि इसी साल जनवरी में उनके पति किसी लड़की को घर लेकर आए थे, जो कि एक प्रोस्टिट्यूट थी. उनकी बेटी ने ही दोनों को साथ में देखा था.

भावना ने ये भी बताया कि, इस मामले का खुलासा होने के बाद सतीश के घरवालों ने ये बात किसी को भी नहीं बताने को लेकर मना कर दिया था. इसी के साथ भावना ने दावा किया कि, इस तरह की घटना कई बार हुई. भावना ने ये भी कहा कि उनको कुछ समय से लग रहा था, कि उनके पति गलत रास्ते पर जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Lucknow: दीवाली की रात पीएसी के इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कम्प, सदमे में पत्नी और बेटी

लड़की की वजह से रोज होते थे झगड़े

भावना ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके पति का किसी से कोई विवाद नहीं था, लेकिन जब से वह उस लड़की के सम्पर्क में आए थे, तभी से घर में झगड़ा होने लगा था. भावना ने बताया कि वो लड़की दूसरे मकान में रहती है, उसके बारे में उनको कुछ भी नहीं बताया गया था. बता दें कि दीवाली की रात करीब दो बजे सतीश कुमार सिंह की उस वक्त हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने रिश्तेदार के घर से पत्नी और बेटी के साथ लौटे थे. घर का गेट खोलते वक्त उनको गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वह प्रयागराज पीएसी में क्वार्टर मास्टर के पद पर तैनात थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital