देश

Lucknow: सीएम गेट पर लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने खून से लिखा पत्र, छात्रसंघ बहाली को लेकर की ये मांग

Lucknow University News: छात्रसंघ बहाली को लेकर लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं. आंदोलन के 193वें दिन छात्रों ने मुख्यमंत्री गेट संख्या एक पर खून से पत्र लिखा और सीएम योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित करते हुए मेधावी परिषद को बंद करके छात्रसंघ का चुनाव कराने की मांग की है. छात्रों के इस आंदोलन को पूर्व छात्र संघ के नेताओं ने भी समर्थन दिया है और छात्रसंघ बहाली की मांग कर रहे छात्रों के साथ विश्वविद्यालय कैंपस में बैठकर धरना प्रदर्शन किया.

आज छात्रसंघ बहाली के 193 वें दिन अनिश्चितकालीन आंदोलन के तहत छात्र नेताओं ने दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गेट संख्या 1 पर बैठकर खून से पत्र लिखा और छात्रसंघ बहाली की मांग की. इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र विंध्यावासिनी शुक्ल ने बताया कि रक्त देने वालों में प्रिंस कुमार ,अतुल यादव, मंगेश यादव छात्र शामिल हैं.

इसी के साथ विश्वविद्यालय कैंपस में आज छात्रसंघ बहाली अभियान के 193 वे दिन अनिश्चितकालीन आंदोलन में समाजवादी पार्टी के शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव व लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रनेता इंद्र जीत सिंह ने छात्रसंघ बहाली मोर्चा का पूर्ण समर्थन किया और पूरा सहयोग दिया. इसी के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता सूरज सिंह व पूर्व छात्रनेता आशीष सिंह राजपूत, पूर्व छात्रनेता राजशेखर सिंह, पूर्व छात्रनेता उज्ज्वल त्रिपाठी ने भी छात्रसंघ बहाली मोर्चा का पूर्ण समर्थन किया. इस आंदोलन में विपुल यादव, उत्कर्ष तिवारी, शिवा , प्रसन्न शुक्ला,आलोक मिश्रा,उत्कर्ष सिंह, शशि प्रकाश मिश्रा, कृत्यांश, शिवांशु ,आकाश ,आलोक सिंह आदि छात्र मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- Lucknow: धरना प्रदर्शन कर रहे लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों को पुलिस ने घसीटा, छात्रसंघ बहाली को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन

बता दें कि बुधवार को विश्वविद्यालय कैंपस में आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने जबरदस्ती की थी और उनको जबरन उठाकर पुलिस बस में भर दिया था, बावजूद इसके छात्रों का मनोबल नहीं टूटा और वे लगातार आंदोलन कर रहे हैं. इस सम्बंध में छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया है और पुलिस बल का इस्तेमाल कर गलत व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है. छात्रों का आरोप है कि कुलपति सामने से ही मुस्कुरा कर निकल जाते हैं लेकिन उनकी बात नही सुन रहे हैं. वहीं छात्रों ने कहा कि, विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र संघ बहाली को लेकर कहता है कि सरकार की ओर से रोक लगी है, इस पर छात्रों की मांग है कि अगर सरकार की ओर से रोक लगी है तो ये बात विश्वविद्यालय प्रशासन लिखकर क्यों नहीं देता. फिलहाल इस पूरे आंदोलन को लेकर छात्र नेताओं और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच में ठनी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

TMC सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, एसजी तुषार मेहता ने मांगा समय

महुआ मोइत्रा को नदिया सर्किट हाउस से निकाले जाने और काम में बाधा डालने के…

31 minutes ago

3 या 4 अक्टूबर, कब है जिउतिया? दूर करें कन्फ्यूजन, नोट करें नहाय-खाय व पारण का सही समय

Jitiya Vrat Kab Hai: संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाने वाला…

32 minutes ago

TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका: चार बैंक खातों को अनफ्रीज करने की मांग खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 804 करोड़ रुपए वाले चार फ्रीज बैंक खातों…

37 minutes ago

तालियां रोक नहीं पाए दर्शक, IIT Bombay में जब रोबोट्स ने स्टेज पर किया गजब का डांस

IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…

57 minutes ago

अभिषेक ने चटाई पाकिस्तान को धूल! 4-3 से भारत की फतह, कैसा था लास्ट मिनट का मोमेंट?

Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…

58 minutes ago