देश

Lucknow: कौन हैं आईएएस डीएस मिश्रा जिन्हें यूपी के मुख्य सचिव के तौर पर मिला एक साल का सेवा विस्तार

Lucknow: उत्तर प्रदेश शासन ने सभी तरह के कयासों पर विराम लगाते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को एक बार फिर एक साल का सेवा विस्तार दिया है. दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल आज 31 दिसंबर को खत्म हो रहा था.

ऐसे में सरकार द्वारा दूसरी बार उनका कर्यकाल बढ़ाया गया है. इससे पहले दिए गए सेवा विस्तार में मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा का कार्यकाल 31 दिसंबर 2022 तक के लिए बढ़ाया गया था. उस समय भी उन्हें एक साल का विस्तार दिया गया था.

पहली बार ऐसा हुआ है कि यूपी में किसी आईएएस अधिकारी को दूसरी बार सेवा विस्तार दिया गया है. उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से तीन अधिकारियों के नाम केंद्र सरकार के कार्मिक विभाग को भेजे गए थे. इनमें से सिर्फ मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा को सेवा विस्तार दिया गया है.

केंद्र से मिले सेवा विस्तार के बाद आए यूपी

दुर्गा शंकर मिश्र पिछले साल दिसंबर तक केंद्र सरकार में सचिव थे. उसी महीने 60 वर्ष के होने पर उन्हें रिटायर होना था. लेकिन इसके कुछ दिन पहले ही उन्हें 31 दिसंबर, 2022 तक सेवा विस्तार देते हुए उनके मूल काडर  यूपी में भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें: Rishabh Pant Accident: ऋषभ पंत के लिए मसीहा बने ड्राइवर-कंडक्टर को हरियाणा रोडवेज ने किया सम्मानित, बताई पूरी घटना

पीएम मोदी के विश्वासपात्र हैं मिश्रा

माना जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद अफसरों की लिस्ट में दुर्गा शंकर मिश्रा एक हैं. 1984 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी डीएस मिश्रा केंद्र और राज्य के कई अहम पदों पर रह चुके हैं. दुर्गा शंकर मिश्र के आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव रहने के दौरान पांच मेट्रो रेल परियोजनाएं पूरी हुईं. उनके कार्यकाल में ही लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन हुआ.

विदेश में भी की है पढ़ाई

यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई के अलावा यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न सिडनी से एमबीए किया है. दुर्गा शंकर मिश्रा का जन्म 4 दिसंबर 1961 को यूपी के मऊ जिले में हुआ था. इनके पिता का नाम मदन मिश्र है.

तीन भाई और चार बहनों में दुर्गा शंकर मिश्रा के अलावा इनके छोटे भाई सत्यकाम भी एक आईआरएस अधिकारी हैं. वहीं एक और छोटे भाई विनय कुमार मिश्र पीसीएस अधिकारी हैं. सेवा विस्तार के बाद दुर्गा शंकर मिश्रा अभी एक साल और यूपी की ब्यूरोक्रेसी में अपनी सेवाएं देगें.

Rohit Rai

Recent Posts

6 राज्यों में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, केरल पहुंचे ओम प्रकाश माथुर; तमिलनाडु समेत कई राज्यों को मिले नए गवर्नर

Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…

12 minutes ago

24 साल बाद अर्बन लैंड सीलिंग मामले में याचिका खारिज, अब दीवानी अदालत जाने की छूट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…

29 minutes ago

वोट चोरी का आरोप, सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक बवाल; प्रदर्शन में कब-क्या हुआ? जानिए पूरी टाइमलाइन

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…

32 minutes ago

अंधविश्वास का खूनी खेल: सोते समय भाई ने दो बहनों को कुल्हाड़ी से काटा

झारखंड के धालभूमगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक भाई ने बीमारी ठीक कराने के लिए…

44 minutes ago

ऋषभ पंत को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड दौरे के 2 मैचों से बाहर; इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…

48 minutes ago

PHDCCI को मिला नया नेतृत्व, अनिल गुप्ता बने अध्यक्ष; संजय सिंघानिया और अंशुमान सिंघानिया को भी बड़ी जिम्मेदारी

PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…

1 hour ago