देश

Bharat Jodo Yatra: बीजेपी-RSS मेरे गुरु की तरह, उन्होंने मुझे अच्छी ट्रेनिंग दी- राहुल गांधी ने कसा तंज

Rahul Gandhi on RSS: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आरएसएस (RSS) को धन्यवाद दिया है. राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि  भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) सफल रही है. मैं सबका धन्यवाद देता हूं, जो साथ आए… मैं आरएसएस वालों का भी धन्यवाद करता हूं क्योंकि जितना वो हम पर आक्रमण करते हैं उतनी हमें ऊर्जा मिलती है. वे आक्रमण करते हैं उतना हमें सुधार करने का मौका मिलता है. मैं चाहता हूं वो और आक्रामक रूप से हम पर आक्रमण करें. इसे हमें सीखने को मिलता है. मैं इन्हें अपना गुरु मानता हूं.

राहुल गांधी ने आगे कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी (Congress Party) को अपनी विचारधारा को समझने में मदद मिलेगी. मैं उन्हें (बीजेपी को) अपना गुरु मानता हूं, वे मुझे रास्ता दिखा रहे हैं. कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं और अच्छी ट्रेनिंग दे रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि जब मैंने ये यात्रा शुरू की. तो मैंने इस यात्रा को कन्याकुमारी से कश्मीर तक समान्य रूप से लिया. धीरे-धीरे हम समझ गए कि इस यात्रा में एक आवाज और भावनाएं हैं.

‘भारत जोड़ो यात्रा के रास्ते सभी के लिए खुले हैं’

राहुल गांधी ने नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा आने वाले समय में यूपी प्रवेश करेगी. तो उस पर राहुल गांधी ने विपक्ष को लेकर कहा, ”विपक्ष के नेता हमारे साथ खड़े हैं और यह हमें मालूम हैं. भारत जोड़ो के दरवाजे उन सबके लिए खुले हैं जो भी भारत को जोड़ना चाहता है. हम (भारत जोड़ो में आने के लिए) किसी को नहीं रोकेंगे. मायावती और अखिलेश हिंदुस्तान में मोहब्बत चाहते हैं, नफरत नहीं तो हममें और उनके एक मनोवैज्ञानिक रिश्ता तो है.”

कांग्रेस नेता ने कहा ”यात्रा के दौरान मैं जमीन से जो सुन रहा हूं, अगर विपक्ष प्रभावी ढंग से दूरदर्शिता के साथ खड़ा होता है, तो बीजेपी के लिए चुनाव जीतना बहुत मुश्किल हो जाएगा. लेकिन विपक्ष को ठीक से समन्वय करना होगा और विपक्ष को एक वैकल्पिक दृष्टिकोण के साथ लोगों के पास जाना होगा”

‘उनके लिए प्रोटोकॉल अलग, मेरे लिए अलग’

राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उनके वरिष्ठ नेता बुलेट प्रूफ गाड़ी से बाहर आते हैं तो कोई चिट्ठी नहीं जाती. उनके नेताओं ने रोड शो किए, खुली जीप में गए जो प्रोटोकॉल के ख़िलाफ है. उनके लिए प्रोटोकॉल अलग, मेरे लिए अलग. CRPF जानती है कि मेरे लिए क्या करना चाहिए क्या नहीं.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

सऊदी के आगे लाचार बांग्लादेश! कपल की फांसी पर तारिक रहमान क्यों हैं चुप?

Bangladesh Saudi Arabia Over Death Penalty: मक्का में दो बांग्लादेशी नागरिकों को बिना बताए फांसी…

12 minutes ago

मक्का कांड का रहस्य: फांसी से पहले मस्जिद के अंदर बांग्लादेशी कपल ने किया क्या था?

Mecca Mosque Controversy Facts: मक्का की मस्जिद में कथित अश्लीलता के आरोप में दो बांग्लादेशी…

33 minutes ago

‘चलो शादी कर लेते हैं’: रश्मिका मंदाना ने विजय से 1 साल तक की थी जिद, शो में खुलासा- कम से कम 100 बार पूछा था

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Koffee With Karan: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 'कॉफी विद…

57 minutes ago

किश्तवाड़ में SPO हत्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में पिता-पुत्र ने की थी हत्या

किश्तवाड़ में लापता SPO बशीर अहमद की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है.…

60 minutes ago