Madhavpur Fair 2025: माधवपुर घेड़ मेला 2025 इस साल गुजरात में भव्य रूप से मनाया जाएगा, 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक चलने वाले इस ऐतिहासिक मेले में उत्तर-पूर्वी राज्यों की संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी.
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल इस मेले का उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर गुजरात के पर्यटन मंत्री मूलुभाई बेरा, खेल एवं युवा सेवा मंत्री हर्ष संघवी, उत्तर-पूर्वी राज्यों के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे. इस आयोजन में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (डोनर मंत्रालय) और नॉर्थ ईस्टर्न जोनल कल्चरल सेंटर (NEZCC) की भी महत्वपूर्ण भागीदारी होगी.
मेले में 1600 से अधिक कलाकार पारंपरिक नृत्य और संगीत प्रस्तुत करेंगे. इस आयोजन के लिए विशेष सांस्कृतिक मंच तैयार किया गया है, जहां दर्शक गुजरात और उत्तर-पूर्वी राज्यों की सांस्कृतिक धरोहर का अनुभव कर सकेंगे.
माधवपुर बीच पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा. इनमें बीच वॉलीबॉल, बीच फुटबॉल, 100 मीटर बीच रन, कोकोनट थ्रो और बीच हैंडबॉल जैसी गतिविधियां शामिल हैं. इसके अलावा, हस्तकला और व्यंजनों का एक विशेष मेला भी लगेगा, जहां उत्तर-पूर्वी राज्यों के 160 से अधिक स्टॉल्स लगाए जाएंगे.
भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणीजी के विवाह उत्सव के प्रतीक रूप में 6 अप्रैल को मंडप स्थापना की जाएगी. 6 से 8 अप्रैल तक माधवरायजी मंदिर से ब्रह्मकुंड तक फुलेका यात्रा निकाली जाएगी. 9 अप्रैल को विवाह उत्सव और 10 अप्रैल को द्वारका में भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणीजी के स्वागत समारोह का आयोजन होगा.
इस साल मेले की भव्यता को और बढ़ाते हुए, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, सोमनाथ और द्वारका में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 1 अप्रैल को सूरत, 2 अप्रैल को वडोदरा, 3 अप्रैल को अहमदाबाद और 5 अप्रैल को सोमनाथ में इन कार्यक्रमों का आयोजन होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ मिशन को साकार करने के उद्देश्य से यह मेला उत्तर-पूर्वी और पश्चिमी भारत के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करेगा. इस आयोजन में संस्कृति मंत्रालय, डोनर मंत्रालय और NEZCC के सहयोग से उत्तर-पूर्वी राज्यों की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा. गुजरात सरकार के पर्यटन विभाग और खेल एवं सांस्कृतिक विभाग के साथ मिलकर यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक विविधता और एकता का भव्य उत्सव होगा.
ये भी पढ़ें: Waqf Amendment Bill: संसद में वक्फ विधेयक को जबरन पारित किया गया, यह संविधान पर सीधा हमला है- सोनिया गांधी
-भारत एक्सप्रेस
Best Bollywood Diwali Songs Playlist: दिवाली के त्योहार पर घर की सजावट और पकवानों के…
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…