बैंकॉक में भारतीय समुदाय ने किया पीएम मोदी का स्वागत.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर बैंकॉक पहुंचे हैं. पीएम मोदी बैंकॉक में होने वाले बिम्सटेक समिट (Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation Summit) में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मैंडारिन ओरिएंटल होटल पहुंचे, जहां पर भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, एक ऐसा सांस्कृतिक जुड़ाव जो किसी और से नहीं मिलता! थाई रामायण, रामकियेन का एक आकर्षक प्रदर्शन देखा. यह वास्तव में समृद्ध अनुभव था, जिसने भारत और थाईलैंड के बीच साझा सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को खूबसूरती से प्रदर्शित किया. रामायण वास्तव में एशिया के इतने सारे हिस्सों में दिलों और परंपराओं को जोड़ता है.
इससे पहले थाईलैंड के उप-प्रधानमंत्री सूरिया जुंगरुंगरेंगकिट सहित कई अन्य शीर्ष अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया भव्य स्वागत किया. बैंकॉक में आगमन के बाद, प्रधानमंत्री का भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करने का कार्यक्रम है, जिसमें वह भारत और थाईलैंड के बीच गहरे सांस्कृतिक, आर्थिक संबंधों को रेखांकित करेंगे.
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “बैंकॉक, थाईलैंड में उतरा. आगामी आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेने, भारत और थाईलैंड के बीच सहयोग के बंधन को मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं.”
बिम्सटेक (Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation) एक क्षेत्रीय समूह है, जिसमें बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के सात सदस्य देश शामिल हैं. दक्षिण एशिया से पांच (बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल और श्रीलंका) और दक्षिण पूर्व एशिया से दो (म्यांमार और थाईलैंड).
यह भी पढ़ें- PM Modi Thailand Visit: बैंकॉक पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
यह समूह दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के बीच एक महत्वपूर्ण पुल के रूप में कार्य करता है. भारत इसका सबसे बड़ा और सबसे प्रभावशाली सदस्य है, जो इसके एजेंडे को आकार देता है और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देता है.
-भारत एक्सप्रेस
Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…
UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…
Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…
फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…