आस्था

Ram Navami 2025: रामनवमी पर राम जी ही नहीं हनुमान जी करेंगे बेंड़ा पार, जानें शांति, समृद्धि और आशीर्वाद पाने के सरल और प्रभावी तरीके

Anjan Dham Ram Navami: चैत्र नवरात्र का पावन महीना चल रहा है और इस दौरान रामनवमी का खास पर्व भी मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार, इस साल रामनवमी 6 अप्रैल, रविवार को पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाएगी.

झारखंड के गुमला जिले में स्थित आंजन धाम को हनुमान जी की जन्मस्थली माना जाता है. यहां हनुमान जी के प्रति भक्तों की विशेष श्रद्धा और प्रेम देखने को मिलता है. मान्यता है कि माता अंजनी ने इसी गुफा में हनुमान जी को जन्म दिया था. आंजन धाम में स्थापित दुर्लभ प्रतिमा में हनुमान जी अपने बाल स्वरूप में माता अंजनी की गोद में विराजमान हैं. रामनवमी के अवसर पर यहां हनुमान जी और माता अंजनी की विशेष पूजा की जाती है.

नवरात्रि के दौरान पूजा का महत्व

नवरात्रि के दौरान आंजन धाम में देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं. भक्त नौ दिन तक उपवास रखते हैं और हनुमान जी की पूजा अर्चना करते हैं. पूरे आंजन धाम को आकर्षक रूप से सजाया जाता है और महावीरी पताकाओं से सुशोभित किया जाता है. इस पावन अवसर पर भक्त राम भक्ति और हनुमान जी की उपासना में लीन हो जाते हैं.

रामनवमी की पूजा विधि

रामनवमी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान और वस्त्र धारण करें. हनुमान जी की कृपा पाने के लिए लाल वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है. पूजा विधि की शुरुआत घर के झंडा लगाने वाले स्थान को गंगाजल से शुद्ध करके की जाती है. फिर बांस और पताका को जल से स्नान कराकर, बांस पर सिंदूर और घी का लेप लगाया जाता है.

पूजा विधि

  1. गणेश जी का आह्वान: सबसे पहले गणेश जी का आह्वान करें.
  2. नवग्रह पूजा: फिर नवग्रहों की पूजा करें.
  3. हनुमान जी का स्नान: हनुमान जी की मूर्ति को पहले दूध से स्नान कराएं, फिर शुद्ध जल अर्पित करें. इसके बाद शहद से स्नान कराएं.
  4. दीपक प्रज्वलन: तिल के तेल, चमेली के तेल या घी का दीपक प्रज्वलित करें.
  5. भोग अर्पण: हनुमान जी को रोठ (उनका प्रिय भोग) अर्पित करें.
  6. हनुमान चालीसा: फिर हनुमान चालीसा का पाठ करें और अंत में हनुमान जी की आरती करें.

हनुमान जी की पूजा का महत्व

हनुमान जी की उपासना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. यह प्राचीन और सरल विधि हनुमान जी को प्रसन्न करने का सर्वोत्तम तरीका है. उनकी कृपा से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं, दुःख और संकट समाप्त होते हैं और भक्त को मनवांछित फल प्राप्त होता है.


इसे भी पढ़ें- Ram Navami 2025: 5 या 6 अप्रैल…इस बार कब मनाएं रामनवमी? जानिए राम जन्मोत्सव की सही तिथि और शुभ मुहूर्त


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

अपना ही निकला गुनहगार! ठाणे में बिजनेसमैन के किडनैपिंग का मास्टरमाइंड निकला परिचित, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये…

13 minutes ago

100 रुपये की रिश्वत ने छीनी वर्दी, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस

Kathua Police Bribery Video Viral: कठुआ जिले में ट्रक चालक से कथित तौर पर 100…

13 minutes ago

श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य छात्रा मिलन समारोह आयोजित

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय (एसपीएमसी) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की…

13 minutes ago

AI और डीपफेक पर लगाम! विवेक ओबेरॉय, जाह्नवी और आराध्या के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट में एक साथ सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्मी हस्तियों द्वारा दायर पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ी याचिकाओं पर 30…

23 minutes ago

बंगाल दौरे पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का दिखा अनूठा अंदाज; खुद बनाई झालमुरी, फिर लिया चटपटा स्वाद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल दौरे के दौरान सोमवार को कोलकाता में…

31 minutes ago

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठगी का अलर्ट, क्राइम ब्रांच ने लोगों को किया सतर्क

Indore Cricket Ticket Scam Alert: इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले टिकट…

33 minutes ago