Categories: देश

MP Election 2023: BJP ने मध्य प्रदेश में घोषित किए अपने 39 उम्मीदवार, दोपहर तक AAP में रहे यह नेता शाम को बन गए भाजपा प्रत्याशी

MP Assembly Election 2023: मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं. वहां फिलहाल भाजपा की सरकार है. भाजपा ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार शाम को 39 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की, लेकिन इन 39 उम्मीदवारों में से 2 उम्‍मीदवार ऐसे हैं जिनके नाम की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है. एक उम्‍मीदवार वो हैं- जो दोपहर तक केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता थे, लेकिन शाम को भाजपा के उम्‍मीदवार बन गए.

आम आदमी पार्टी का साथ छोड़कर सत्‍तारूढ़ पार्टी भाजपा में जाने वाले इस नेता का नाम है- डॉ. विजय आनंद मरावी. वह मंडला ज़िले की बिछिया सीट से प्रत्याशी बनाए गए हैं. डॉ. विजय आनंद मरावी ने गुरुवार सुबह ही जबलपुर मेडिकल कॉलेज में सहायक अधीक्षक पद से इस्तीफा दिया था और शाम को ही उनका नाम भाजपा उम्मीदवारों की सूची में था. इसके अलावा बालाघाट जिले की लांजी सीट से उम्मीदवार बनाए गए राजकुमार ने गुरुवार को ही आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ी थी और कुछ घंटों बाद ही उन्हें भाजपा से टिकट मिल गया. गुरुवार शाम को भाजपा उम्मीदवारों की सूची में बालाघाट ज़िले की लांजी से राजकुमार कर्राहे का नाम देखकर हर कोई हैरान हो गया, क्योंकि भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने से चार घंटे पहले तक राजकुमार आम आदमी पार्टी (AAP) में थे.

यह भी पढ़ें: PM मोदी 22 अगस्त से विदेश यात्रा पर, अफ्रीका में BRICS नेताओं संग करेंगे मीटिंग, नहीं हो पाएगी रूसी राष्‍ट्रपति से मुलाकात

टिकट मिलने से चंद घंटे पहले छोड़ा आप का साथ

हैरानी की बात यह है कि इलाके में राजकुमार के पोस्टर भी आम आदमी पार्टी (AAP) वाले ही लगे हुए थे, जिनमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी फोटो नजर आ रहा है. अब वह भाजपा के उम्‍मीदवार बन गए हैं, तो इसे आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उनके रूख से खफा हैं. एक कार्यकर्ता ने कहा कि राजकुमार ने भाजपा का टिकट मिलने से चंद घंटे पहले आप का साथ छोड़ दिया. राजकुमार पिछले 5 सालों से आम आदमी पार्टी के चेहरे के रूप में सक्रिय रूप से क्षेत्र में कम कर रहे थे. 2018 में उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्य्ता ली थी.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

16 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

19 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

26 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

1 hour ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

1 hour ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

2 hours ago