देश

Madhya Pradesh: सीएम शिवराज को लेकर अभद्र टिप्पणी पर कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR

Madhya Pradesh Politics: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में पुलिस ने इंदौर के एक कांग्रेस नेता के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की. पुलिस उपायुक्त सम्पत उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस के सेवा दल की शहर इकाई के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल (ChandraShekhar Patel) के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 294 (अपशब्दों का इस्तेमाल) और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत विजय नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है. कांग्रेस नेता के खिलाफ आरोपों की जांच जारी है और उन्हें फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, पटेल ने भाजपा नीत केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के शुक्रवार को आयोजित प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री चौहान के खिलाफ तब विवादास्पद बयान दिया, जब वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सत्यसाईं चौराहे पर इस प्रदर्शन में शामिल नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 188 (किसी सरकारी अफसर का हुक्म नहीं मानना) के तहत अलग मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया यूपी में कब होंगे नगर निकाय चुनाव

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोप है कि कांग्रेस के प्रदर्शन के लिए शासन-प्रशासन से पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी और इस प्रदर्शन के चलते यातायात जाम होने से आम लोगों को आवागमन में परेशानी हुई. इस बीच, मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस नेता पटेल के विवादास्पद बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम डीसीपी कार्यालय के बाहर जुटकर आक्रोश जताया और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की.

बीजेपी नेता ने  किया पलटवार

इस दौरान शहर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदीवे ने कहा कि पटेल का बयान कांग्रेस के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है और उन्होंने मुख्यमंत्री के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर पूरे प्रदेश का अपमान किया है. रणदीवे ने कहा कि बीते वर्षों में पटेल पर कई आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं और कांग्रेस को ऐसे नेता को पार्टी से तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

1 hour ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

1 hour ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

2 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

2 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

2 hours ago