देश

Madhya Pradesh: ‘सीने में दर्द…गर्दन झुकी और…’, कोचिंग में पढ़ रहे छात्र की अचानक मौत, तेजी से बढ़ रहे साइलेंट अटैक के मामले

Sudden Death: देश में पिछले कुछ समय से अचानक मौतों का सिलसिला तेजी के साथ बढ़ा है. आए दिन ऐसी खबरें सामने आती हैं, जिसमें लोग काम करते हुए, डांस करते हुए या फिर जिम में एक्सरसाइज करते हुए दम तोड़ रहे हैं. अचानक हो रही इन मौतों के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है. इसी बीच मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र की कोचिंग में पढ़ाई के दौरान मौत हो गई. सागर के रहने वाले राजा लोधी MPPSC कोचिंग करते थे.

क्लास में पढ़ते समय आया अटैक

मिली जानकारी के अनुसार, सागर जिले के रहने वाले राजा लोधी MPPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. बुधवार (17 जनवरी) की दोपहर राजा कोचिंग सेंटर क्लास अटैंड करने के लिए पहुंचे थे. जहां क्लास में अन्य छात्रों के साथ क्लास अटैंड कर रहे थे. तभी अचानक से राजा लोधी के सीने में दर्द हुआ और सिर नीचे झुक गया. जब तक कोई कुछ समझ पाता, वह बेसुध होकर कुर्सी से नीचे गिर गया. ये घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

छात्र की तबियत बिगड़ने के बाद अन्य छात्रों ने उसे तत्काल पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन शाम होते-होते राजा लोधी की मौत हो गई. जिसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

लाइव शो के दौरान प्रोफेसर की मौत

बता दें कि दो दिन पहले पहले केरल से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक दूरदर्शन पर एक कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञ की मौत हो गई. मृतक कृषि विशेषज्ञ डॉ. अनी दास थे। डॉ. अनी शाम करीब साढ़े 6 बजे दूरदर्शन के कृषि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे. इस दौरान शो की एंकर ने उनसे किसानों से जुड़ा एक सवाल पूछा. सवाल का जवाब देते-देते ही कुर्सी पर उनकी गर्दन लटक गई. इसके बाद ब्रॉडकास्ट बंद किया गया.

यह भी पढ़ें- बिलकिस बानो मामले में 11 में से तीन दोषियों ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, आत्मसमर्पण की समय सीमा बढ़ाने की मांग

लगातार बढ़ रहे हैं अचानक मौत के मामले

बता दें कि इन दिनों अचानक मौत से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं. 9 जनवरी को यूपी के नोएडा में क्रिकेट मैच के दौरान एक 34 साल के इंजीनियर की विकास नेगी की मौत हो गई थी. हालांकि साथी खिलाड़ियों ने उन्हें सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई. वहीं गुजरात में भी ऐसे ही हादसे लगातार सामने आ रहे हैं. प्रदेश में अब तक एक साल में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

80 साल की उम्र में खरीदा पहला स्मार्टफोन, अब सेल्फी और इंस्टाग्राम सीख रहे हैं ब्राजील के राष्ट्रपति लूला

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा 80 साल की उम्र में पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल…

12 minutes ago

कहीं दीवाली से पहले महंगे तो नहीं हो गए LPG सिलेंडर? जानिए आज क्या है LPG सिलेंडर का रेट

LPG cylinder price: दीवाली और त्योहारी सीजन से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में…

37 minutes ago

इटली में फिर भड़की विरोध की चिंगारी, कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

Italy Protests: इटली में बढ़ती महंगाई और रक्षा खर्च के विरोध में बड़े पैमाने पर…

38 minutes ago

उत्तराखंड विवाद पर दलेर मेहंदी फैमिली में तनाव; बेटे गुरदीप बोले- मानसिक दबाव में पूरा परिवार

उत्तराखंड में हुए विवाद के बाद दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पहली बार…

1 hour ago

पाकिस्तान का कैसे हो गया हृदय परिवर्तन? भारत की जीत पर इस दिग्गज ने की खुलकर तारीफ

India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…

2 hours ago

मक्का-मदीना की ओर दागी गईं मिसाइलें? हूतियों के हमले से सऊदी में बढ़ा तनाव

Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…

2 hours ago