आस्था

Mauni Amavasya 2024: इस दिन है मौनी अमावस्या, जाने शुभ मुहूर्त और स्नान का समय

Mauni Amavasya 2024: हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या के दिन का विशेष महत्व हैं. माघ मास के कृष्ण पक्ष की इस अमावस्या को माघी अमावस्या भी कहा जाता है. माघ मास की इस अमावस्या के दिन स्नान और दान की विशेष मान्यता है. कई धार्मिक ग्रंथों में इस दिन के महत्व को बताते हुए काफी कुछ लिखा गया है. प्रयागराज में लाखों की संख्या में लोग मौनी अमावस्या के दिन देश के कोने-कोने से संगम स्नान के लिए आते हैं.

नाम के अनुरूप ही मौनी अमावस्या के दिन मौन धारण करते हुए व्रत रखने की मान्यता है. इस दिन किये गए धार्मिक कार्यों से मिलने वाला पुण्य, आम दिनों की अपेक्षा कई गुना अधिक होता है. वहीं कहा जाता है कि मौनी अमावस्या के दिन स्नान मात्र से ही मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है.

साल 2024 में मौनी अमावस्या

माघ माह में मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों के किनारे स्थित धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है. इस साल मौनी अमावस्या तिथि की शुरुआत 09 फरवरी के दिन सुबह 08 बजकर 02 मिनट पर होगी. वहीं इसका समापन 10 फरवरी को सुबह 4 बजकर 28 मिनट पर होगा. ऐसे में 9 फरवरी को मौनी अमावस्या मनाई जाएगी.

शुभ योग

मौनी अमावस्या के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग जैसा शुभ संयोग भी बन रहा है. सुबह 07 बजकर 05 मिनट से इस योग का निर्माण हो रहा है. वहीं रात 11 बजकर 29 मिनट तक यह योग रहेगा.

मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान का है महत्व

मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान से मिलने वाले पुण्य की मान्यता बहुत ज्यादा है. वहीं गंगा तट पर नहीं जा पाने पर घर पर ही नहाने वाले जल में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं. कहा जाता है कि इस दिन गंगा का जल अमृत के समान हो जाता है. वहीं मौनी अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने से पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है.

इसे भी पढ़ें: Pausha Putrada Ekadashi 2024: इस दिन पौष पुत्रदा एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

मौनी अमावस्या के दिन इन नियमों का करें पालन

चूंकि मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान का महत्व सबसे अधिक है, इसलिए स्नान से पहले संकल्प जरूर करें. इसके लिए जल को सिर पर लगाकर प्रणाम करने के बाद ही स्नान करें. इस दिन स्नान के बाद साफ कपड़े पहने और जल में काले तिल को डालने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें. इसके बाद सूर्य देव से संबंधित मंत्रों का जाप करें और फिर जरूरतमंदों को दान करें. मौनी अमावस्या के दिन आपको क्रोध करने से बचना होगा. वहीं इस दिन अपनी वाणी पर संयम रखें.

Rohit Rai

Recent Posts

ईरान पर कभी भी बरस सकते हैं अमेरिकी बम! ट्रंप बोले- कल ही हो सकता है हमला

US Iran Conflict: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए…

5 minutes ago

जापान के बोनिन द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत

Japan Earthquake: जापान के बोनिन (ओगासावारा) द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया…

8 minutes ago

त्योहारी सीजन का बड़ा गिफ्ट: फ्रेशर्स के लिए हायरिंग 75% बढ़ी, चेक करें डिटेल्स

Freshers job opportunities: त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स के लिए हायरिंग इंटेंट बढ़कर 75% हो गई…

16 minutes ago

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी ने लगाई लव गिल की क्लास, प्रोमो ने मचाया तहलका

'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में एक बड़ा बवाल देखने को मिला है. स्काउट…

37 minutes ago

यूट्यूब से सीखी खौफनाक ट्रिक और फिर… मैसूर में पति के साथ जो हुआ, उड़ जाएंगे होश

Wife Killed Husband With Lover: मैसूर में पत्नी ने यूट्यूब देखकर पति की इडली में…

46 minutes ago