देश

Ayodhya Ram Mandir: सीमा हैदर हुईं अब रामभक्त, प्राण प्रतिष्ठा से पहले किया प्याज और लहसुन का त्याग, बच्चे ने पढ़ी हनुमान चालीसा, VIDEO हुआ वायरल

Ayodhya Ram Mandir: अपने प्यार को पाने के लिए पाकिस्तान से आई सीमा हैदर राम मंदिर उद्घाटन के मौके पर भगवान राम के रंग में रंगी नजर आ रही हैं. तो वहीं सीमा हैदर ने दावा किया है कि, उन्होने प्याज और लहसुन खाना छोड़ दिया है और वह अब पूरी तरह से भगवान राम और श्रीकृष्ण की भक्त बन गई हैं. बता दें कि, अयोध्या में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले सीमा हैदर ने ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा स्थित घर पर बुधवार को हनुमान चालीसा का पाठ कराया और हनुमान चालीसा का वितरण भी किया. इस दौरान वह पूरी तरह से भगवा रंग में रंगी नजर आ रही थीं. तो वहीं उनका बच्चा हनुमान चालीसा का पाठ करते नजर आया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गाया राम भजन

कार्यक्रम के दौरान सीमा हैदर भगवान राम के भजन गाते हुए दिखाई दे रही थीं. सीमा ने भगवा रंग की टोपी सिर पर लगा रखी थी. इस मौके पर सीमा ने कहा कि, सनातन धर्म में आकर बेहद खुश है और भगवान राम को बहुत मानती हैं. इसी के साथ उन्होंने कहा कि, वह अयोध्या जाना चाहती हैं. उम्मीद है कि भगवान राम उसे और उसके बच्चों को जल्द ही अयोध्या बुलाएंगे. कार्यक्रम के दौरान सीमा हैदर ने जय श्री राम और भारत मां के जय के नारे लगाते हुए दिखाई दे रही थीं. इस मौके पर उनके साथ उनके पति सचिन मीणा, उनके वकील एपी सिंह सहित परिवार के अन्य लोग मौजूद थे.

विडियो हुआ वायरल

सीमा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि, कैसे सीमा और सचिन के घरवाले राम की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं. बजरंग पाठ के बाद सीमा और सचिन के घर के बाहर से राम की यात्रा भी निकाली गई. सीमा हैदर और सचिन अपने घर के बारह माइक पर राम भजन गाते दिख रहे हैं. इस पूरे कार्यक्रम के दौरान सीमा के वकील एपी सिंह भी भजनों में नाचते-झूमते दिखाई दिए.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का तीसरा दिन आज…संकल्प के बाद होगी ये पूजा, देखें अनुष्ठान की पूरी विधि

सनातन से अच्छा कोई दूसरा धर्म नहीं

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए सीमा हैदर ने कहा कि, सनातन धर्म से अच्‍छा कोई दूसरा धर्म नहीं है. वह श्रीकृष्‍ण और श्रीराम की भक्‍त हैं और प्‍याज- लहुसन नहीं खाती हैं. उनकी इच्छा है कि वह भी राम मंदिर में होने जा रही प्राण-प्रतिष्ठा को देखने जाएं. इसी के साथ वह कहती हैं कि प्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन वह अपने घर को दीयों से सजाएंगी. मालूम हो कि, सीमा हैदर पिछले साल अपने चार बच्‍चों के साथ पाकिस्‍तान से भारत आ गई थीं. नोएडा निवासी सचिन से प्यार के चलते उन्होंने अपने पति को छोड़ दिया था और गैरकानूनी तरीके से भारत में प्रवेश किया था. इसकी जानकारी होने पर सचिन और सीमा को गिरफ्तार भी किया गया था. फिलहाल इस पूरे मामले में भारतीय जांच एजेंसियों की जांच अभी भी जारी है. कई बार सीमा हैदर, उनके पति सचिन मीणा और ससुर से पूछताछ की जा चुकी है. इसकी जांच रिपोर्ट यूपी सरकार को भेज दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ईरान पर कभी भी बरस सकते हैं अमेरिकी बम! ट्रंप बोले- कल ही हो सकता है हमला

US Iran Conflict: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए…

4 minutes ago

जापान के बोनिन द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत

Japan Earthquake: जापान के बोनिन (ओगासावारा) द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया…

7 minutes ago

त्योहारी सीजन का बड़ा गिफ्ट: फ्रेशर्स के लिए हायरिंग 75% बढ़ी, चेक करें डिटेल्स

Freshers job opportunities: त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स के लिए हायरिंग इंटेंट बढ़कर 75% हो गई…

15 minutes ago

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी ने लगाई लव गिल की क्लास, प्रोमो ने मचाया तहलका

'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में एक बड़ा बवाल देखने को मिला है. स्काउट…

36 minutes ago

यूट्यूब से सीखी खौफनाक ट्रिक और फिर… मैसूर में पति के साथ जो हुआ, उड़ जाएंगे होश

Wife Killed Husband With Lover: मैसूर में पत्नी ने यूट्यूब देखकर पति की इडली में…

45 minutes ago