देश

“मध्य प्रदेश की बहनों ने आपको चुना है भैया, कहीं नहीं जाने देंगे”, शिवराज से लिपटकर रोने लगीं महिलाएं, देखें Video

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने नए सीएम के नाम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने इस बार मुख्यमंत्री की कुर्सी शिवराज सिंह चौहान के बजाय उज्जैन दक्षिण से विधायक बने मोहन यादव को सौंप दी है. जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने 18 साल बाद सोमवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. शिवराज सिंह को सीएम न बनाए जाने को लेकर उनके समर्थकों में निराशा है.

शिवराज सिंह से मिलने पहुंचीं थी महिलाएं

इसी बीच शिवराज सिंह चौहान से मिलते हुए महिलाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें महिलाएं उनसे लिपटकर रो रही हैं, महिलाएं बोल रही हैं कि उन्होंने शिवराज सिंह को वोट दिया है, मध्य प्रदेश की बहनों ने आपको चुना है भैया. इसलिए आपको कहीं नहीं जाने देंगे. इसपर शिवराज सिंह चौहान महिलाओं को समझाते हुए बोलते हैं कि वह मध्य प्रदेश को छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं. वो उन सब के बीच रहेंगे और मध्य प्रदेश की सेवा करेंगे. इस दौरान पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद भावुक नजर आए.

पूर्व सीएम से लिपट कर रोते हुए दिखीं महिलाएं

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके मिलने के लिए कुछ महिलाएं उनके आवास पर पहुंची थीं. शिवराज सिंह को सीएम न बनाए जाने से ये महिलाएं भावुक होकर रोने लगीं. शिवराज सिंह चौहान महिलाओं को गले लगाकर संभालते हुए नजर आए.

163 सीटों पर बीजेपी ने दर्ज की जीत

बता दें कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बंपर जीत हासिल की है. 230 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने 163 सीटों पर जीत दर्ज की है. इतनी बड़ी जीत मिलने के बाद बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने जब सीएम बनाने की बारी आई तो शिवराज सिंह चौहान को ना बनाकर मोहन यादव के नाम का ऐलान कर दिया. सीएम के नाम के ऐलान के बाद शिवराज सिंह के समर्थकों में मायूसी छा गई. वहीं नाम का ऐलान होने के बाद मोहन यादव के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. मोहन यादव शिवराज सिंह की सरकार में कैबिनेट मंत्री थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

37 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

59 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

1 hour ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago