मनोरंजन

Dunki की सफलता के लिए वैष्णो माता के दरबार पहुंचे Shah Rukh Khan, तीसरी बार लगाई हाजिरी

Shah Rukh Khan Vaishno Devi Visit: हिंदी सिनेमा के किंग खान और सुपरस्टार शाह रुख खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. बड़े पर्दे पर अपनी कमाल की एक्टिंग के साथ ही रोमांस के नाम से भी मशहूर हैं. माना जा रहा है कि साल 2023 शाहरुख खान के लिए बेहद ही लकी रहा है. इसी बीच अपनी नई फिल्म ‘डंकी’ की रिलीज से पहले किंग खान माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे हैं. इससे पहले भी वे फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ की सफलता के लिए रिलीज से पहले मंदिर दर्शन करने गए थे.

भीड़ से बचने के लिए चेहरा छुपाते नजर आए

शाहरुख खान को आज यानी मंगलवार की सुबह देवी मां के दराबर में देखा गया था. इसी बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वे ब्लैक जैकेट में दिखाई दे रहे हैं. हालांकि उनका चेहरा साफ नहीं दिख रहा है. वे हाई सिक्योरिटी के बीच दर्शन करने पहुचें है. इस वक्त मैनेजर पूजा ददलानी भी ग्रीन जैकेट में उनके साथ नजर आई है. भीड़ से बचने के लिए उन्होंने अपना चेहरा छुपाए रखा था. इस कारण उन्होंने बड़ी काली जैकेट के साथ टोपी पहन रखी थी.

पहले दो बार लगाई थी हाजिरी

आपको बता दें कि शाहरुख खान इस साल में दो बार वैष्णो देवी का आशीर्वाद लिया है. पहली बार पठान फिल्म की रिलीज से पहले तो दूसरी बार जवान फिल्म की रिलिज से पहले दर्शन करके आशीर्वाद लिया था. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए किंग खान इस साल की तीसरी रिलीज डंकी से पहले एक बार फिर से आशिर्वाद लेने पहुंचे.

ये भी पढ़ें:किससे शादी करना चाहती थीं ऐश्वर्या राय? इंटरव्यू में हुआ एक बड़ा खुलासा

कब रिलीज होगी ‘डंकी’

इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ और ‘पठान’ के बाद अब शाहरुख खान को अपनी आगामी फिल्म डंकी से काफी उम्मीदें हैं. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर और टीजर रिलीज कर फैंस की दिल की धड़कने बढ़ा दी है. ‘डंकी’ में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के निर्देशन में 120 करोड़ की बजट में बनी फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

23 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

25 minutes ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

28 minutes ago

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

59 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

1 hour ago