केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी (फाइल फोटो)
Rajasthan New CM: विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद अब बीजेपी 3 राज्यों में सीएम के नाम का ऐलान करने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में आज नए सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है. राजस्थान में सियासी हलचल बढ़ी हुई है. बीजेपी की ओर से बनाए गए पर्यवेक्षक जयपुर पहुंच गए हैं. जिसमें राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडे शामिल हैं. इन तीनों नेताओं की नवनिर्वाचित विधायकों के साथ शाम 4 बजे बीजेपी दफ्तर पर बैठक होगी.
इसी बीच सीएम के नामों को लेकर लगाई जा रही अटकलों में एक और नाम आज जुड़ गया है. केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के घर के बाहर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. इसके साथ ही उन्हें जयपुर पहुंचने के लिए कहा गया है. केंद्रीय मंत्री के आवास के बाहर की सुरक्षा बढ़ाए जाने के बाद कैलाश चौधरी का नाम भी सीएम पद की रेस में शामिल हो गया है. माना जा रहा है कि बीजेपी की ओर से कैलाश चौधरी के नाम की घोषणा की जा सकती है. हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये 4 बजे के बाद ही पता चलेगा. हालांकि सतीश पूनिया को भी बीजेपी ऑफिस आने के लिए कहा गया है.
पर्यवेक्षकों के साथ पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की बैठक चल रही है. विधायक दल की बैठक से पहले वसुंधरा राजे के आवास पर हलचल तेज हो गई है. कालीचरण सराफ, बाबू सिंह राठौड़, प्रताप सिंघवी और गोपाल शर्मा भी पूर्व सीएम के आवास पर पहुंचे हैं. कहा ये भी जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों में बीजेपी के 60 विधायक वसुंधरा राजे से मुलाकात कर चुके हैं. इन विधायकों ने इन मुलाकातों को सिर्फ शिष्टाचार भेंट करार दिया था.
यह भी पढ़ें- “मध्य प्रदेश की बहनों ने आपको चुना है भैया, कहीं नहीं जाने देंगे”, शिवराज से लिपटकर रोने लगीं महिलाएं, देखें Video
राजस्थान के सीएम के नाम पर थोड़ी देर मे तस्वीर साफ होने वाली है. माना जा रहा है कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने जिस तरह से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में नया चेहरा लाकर सबको चौंका दिया था, ठीक उसी तरह से राजस्थान में भी किसी ऐसे चेहरे के नाम का ऐलान बीजेपी कर सकती है, जिसकी अभी तक कल्पना भी नहीं की गई होगी. बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत और अश्विनी वैष्णव राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…