Categories: देश

महाराष्ट्र: मर्सिडीज से हिट एंड रन मामले में 21 साल के लड़के की मौत, आरोपी फरार

Maharashtra Hit and Run: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सोमवार देर रात हिट एंड रन का मामला सामने आया है. यहां पर मर्सिडीज से हुए एक्सीडेंट में बाइक सवार 21 वर्षीय लड़के की मौत हो गई. वहीं, एक्सीडेंट के बाद आरोपी फरार हो गया.

ठाणे की नौपाडा पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दर्शन हेगड़े के रूप में हुई, जिसकी उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है. सोमवार देर रात मृतक युवक कुछ खाने का सामान लेकर अपने घर की तरफ लौट रहा था, ठीक उसी वक्त नासिक हाईवे की तरफ जाने वाली एक मर्सिडीज कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. एक्सीडेंट के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया.

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

बता दें कि पुलिस ने इस मामले में हिट एंड रन का केस दर्ज किया है. वहीं, जिस कार से एक्सीडेंट हुआ है, उसको जब्त करके आगे की जांच की जा रही है. घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

केस को लेकर नौपाडा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शैलेश सालवी ने बताया कि एक्सीडेंट में जान गंवाने वाला 21 वर्षीय दर्शन हेगड़े अपनी टीवीएस बाइक से जा रहा था. रात में करीब 1.50 बजे एक मर्सिडीज कार ने उसकी बाइक को टक्कर मारी है, जिसमें दर्शन की मौत हो गई.

आरोपी को पकड़ने के लिए 2 टीम

उन्होंने बताया कि इस केस को लेकर नौपाडा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है. आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीम बनाई गई है. आरटीओ से जानकारी जुटाई जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. यह घटना नौपाडा पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में हुई है.

गौरतलब है कि इससे पहले 11 अक्टूबर को भी महाराष्ट्र में हिट एंड रन का केस सामने आया था. तब पुणे के कोरेगांव पार्क इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी थी. एक्सीडेंट के बाद तत्काल बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी.

आईएएनएस

Recent Posts

पूजा की तस्वीरों में चमकी अंगूठी और ‘वो मेरी हो गई’ वाला पोस्ट! हार्दिक पांड्या की लव लाइफ में फिर नया मोड़?

Hardik Pandya engagement: हार्दिक पांड्या और महिका शर्मा के रिश्ते को लेकर सगाई की चर्चाएं…

9 minutes ago

पश्चिम बंगाल का नाम होगा ‘पश्चिम बंगा’, लेकिन नाम से ‘पश्चिम’ हटाने की मांग क्यों उठ रही है?

पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंगा’ करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल…

14 minutes ago

महिलाओं को 40 हजार रुपया, 3 श्रेणियों में घोषणापत्र और सीट पर महाभारत! सपा के ऐलान से पहले यूपी की सियासत में भूचाल

UP Politics: समाजवादी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 26 नवंबर को 'जन-मन घोषणापत्र'…

26 minutes ago

राजस्थान के जल जीवन मिशन घोटाला मामले में कथित आरोपी और पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

राजस्थान के बहुचर्चित जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट…

39 minutes ago

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अंतरिम जमानत देने से इनकार

Delhi Riots Case 2020: दिल्ली दंगों की कथित साजिश के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने…

1 hour ago