देश

Maharashtra Accident: नासिक-शिरडी हाईवे पर बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर, 10 लोगों की मौत, 40 घायल

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. ये दुर्घटना मुंबई से शिरडी जा रही टूरिस्ट बस में  हुआ है. इस बस में कुल 45 यात्री सवार थे.  जिसमें से  10 की मौके पर ही मौत हो गई.  मृतकों में 7 महिलाएं और 3 पुरुष भी शामिल हैं. वहीं इस हादसे में 35 लोग घायल भी हुए हैं.

सभी घायलों को नजदीकी साईंबाबा अस्पताल में भर्ती किया गया है. घायलों में से कुछ की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है. बता दें नासिक-सिन्नार रोड पर एक प्राइवेट लग्जरी बस की ट्रक से टक्कर हो गई, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

शिरडी जा रहे थे यात्री

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बस में सवार यात्री ठाणे जिले के अंबरनाथ के रहने वाले है और साईं बाबा के दर्शन के लिए शिरडी जा रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास हुई. मौके पर मौजूद लोगों की माने तो टक्कर इतनी तेज थी कि बस और ट्रक दोनों ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है. अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, इसकी जांच की जा रही है. इस हादसे में मौतों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि इनमें से कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें- Joshimath Satellite Image: 12 दिनों में 5.4 सेंटीमीटर धंस गया जोशीमठ, सामने आईं चौंकाने वाली सैटेलाइट इमेज

बस में 50 यात्री सवार थे

उस बस में करीब 50 यात्री मौजूद थे. मुख्यमंत्री की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ट्वीट करके कहा, ‘नासिक शिरडी हाईवे पर एक निजी बस का हादसा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. इस हादसे में अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है और घायलों का सरकारी खर्चे पर इलाज किया जाएगा. इसके साथ ही प्रशासन को इस हादसे की जांच के निर्देश दिए गए हैं.’ इससे पहले 9 जनवरी को महाराष्ट्र के नासिक जिले में पर्यटकों को ले जा रही एक मिनी बस के पलट जाने से 14 लोग घायल हो गए थे, जिनमें से 6 को गंभीर चोटें आई थीं.

Dimple Yadav

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

10 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

24 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

29 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

42 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

51 minutes ago