Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

महाराष्ट्र में पारिवारिक विवाद ने ली 5 मासूम जानें, पिता ने बच्चों संग लगाई छलांग, मामला जान कांप जाएगी रूह

Maharashtra News: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में घरेलू विवाद से हैरान करने वाली घटना हुई. पत्नी से झगड़े के बाद पिता ने अपने चार बच्चों को कुएं में फेंक दिया और खुद भी कूद गया. पांचों की मौत से गांव में मातम पसरा है. पुलिस जांच कर रही है.

Maharashtra News

Maharashtra News: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक पिता ने पारिवारिक झगड़े के बाद हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. गुस्से में उसने पहले अपने चार मासूम बच्चों को कुएं में धक्का दे दिया और फिर खुद भी कूदकर जान दे दी. इस हादसे में पांचों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं इस घटना के पीछे की पूरी कहानी के बारे में.

क्या है पूरा मामला?

आशंका जताई जाती है कि पिता ने चार बच्चों को पहले कुएं में धकेला और फिर खुद भी कूदकर आत्महत्या कर ली. दिल दहलाने वाली इस घटना के पीछे पति-पत्नी विवाद को कारण बताया गया है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में लंबे समय से विवाद चल रहा था. पति द्वारा लगातार मारपीट किए जाने के कारण उसकी पत्नी शीला अपनी माँ के साथ रह रही थी. ये चारों बच्चे महकारी नगर तालुका के बारादरी स्थित अहिल्यानगर के वीरभद्र प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे थे. पिता स्कूल पहुंचा और वहीं से बच्चों को अपने साथ लेकर यहां आया और फिर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले में आगे की छानबीन में जुटी है.

पांचों की मौके पर मौत

इस घटना में पांचों की मौत हो गई. बच्चों की उम्र 6 से 9 साल के बीच बताई जा रही है. जब देर तक अरुण और बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान सच सामने आया और पूरे गांव में मातम फैल गया.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में जन्माष्टमी उत्सव पर हादसा, दही हांडी खेल में 2 की मौत, 200 घायल

पुलिस ने निकाले शव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सभी शवों को कुएं से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस के अनुसार, मृतक अरुण काले की उम्र 35 साल थी. जब उसका शव निकाला गया तो उसका बायां हाथ और पांव रस्सी से बंधा हुआ मिला.

पूरे इलाके में फैली सनसनी

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी है. लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं. पारिवारिक विवाद ने एक साथ पांच जिंदगियां छीन लीं.

Also Follow Bharat Express on Instagram

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism