देश

CM योगी महाराष्ट्र में आकर क्या करेंगे, नहीं चलेगा ‘कोई बंटेगा कोई कटेगा’ का कार्ड, बोले- संजय राउत

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर सभी सियासी दल एक्शन मोड में है. भाजपा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्टार प्रचारक बनाया है. शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र में आकर क्या करेंगे?

उन्होंने कहा, “सीएम योगी उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी को नहीं बचा पाए. भाजपा अयोध्या, चित्रकूट जैसी सीटों पर जीत दर्ज नहीं कर सकी. बतौर सीएम वह चुनाव-प्रचार के लिए आ सकते हैं लेकिन यह तय है कि वह यहां पर आकर भड़काऊ बयानबाजी करेंगे? मैं उनको बताना चाहता हूं कि यह महाराष्ट्र है. यहां न कोई बंटेगा, न कोई कटेगा.

सीएम योगी की राजनीति यहां नहीं चलने वाली: संजय राउत

“वह भड़काऊ भाषण देंगे, दंगे भड़काने की कोशिश करेंगे, लेकिन यहां पर हमें सावधान रहना होगा. सीएम योगी की इस तरह की राजनीति यहां पर नहीं चलने वाली है. यह फूले, साहू, अंबेडकर और छत्रपति शिवाजी महाराज का महाराष्ट्र है. यहां की जनता इस तरह की राजनीति को खारिज कर देती है.”

राहुल गांधी बहुत संयमी नेता: संजय राउत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नाराजगी की खबरों ने जोर पकड़ लिया है. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी महाराष्ट्र में सीट बंटवारे से नाराज हैं. इन अटकलों पर संजय राउत ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में तीनों पार्टी प्रमुख है, जो मिलकर चुनाव लड़ रही है. राहुल गांधी बहुत ही संयमी नेता हैं. उनको महाराष्ट्र की राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में पूरी जानकारी है. यह भी उन्हें पता है कि हरियाणा में पूरी सीट कांग्रेस ने लड़ी थी, लेकिन सरकार नहीं बना पाई. मेरा मानना है कि सबको साथ लेकर चलना चाहिए। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे की अगर किसी को जरूरत है तो महाविकास आघाड़ी को है.”

सपा नेता अबू आजमी ने सीटों के बंटवारे को लेकर ‘इंडिया’ ब्लॉक के सामने अपनी मांगें रखी हैं जिसको लेकर संजय राउत ने कहा कि हम उनके संपर्क में हैं. गठबंधन में बातचीत करके ही फैसला लिया जाता है। समय रहते हम सभी बातों को सुलझा लेंगे.

आईएएनएस

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

52 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

1 hour ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago